{"_id":"64e26043b7340b597a05e444","slug":"pulses-also-hit-by-inflation-price-increased-by-ten-rupees-in-15-days-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-4100-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: दाल पर भी महंगाई की मार, 15 दिनों में बढ़े दस रुपये दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: दाल पर भी महंगाई की मार, 15 दिनों में बढ़े दस रुपये दाम
विज्ञापन
किराना की दुुकान पर सामान खरीदता ग्राहक
लखीमपुर खीरी। कुछ दिनों पहले टमाटर के बढ़े दामों में अब गिरावट आने लगी है, लेकिन दालों के दाम बढ़ रहे हैं। पिछले 15 दिनों की बात करें तो थोक के दामों में करीब 10 रुपये की बढ़ोतरी हुई, जबकि फुटकर दुकानदार मनमाने तरीके से दाल की बिक्री कर रहे हैं।
लगातार खाद्य पदार्थाें की बढ़ रही कीमतों ने गृहिणियों का बजट बिगड़ रहा है। अभी तक टमाटर आंखें दिखा रहा था। अब दाल की कीमतों ने चिंता की लकीरें खींच दी हैं। चना, मटर और मसूर की दाल को छोड़कर अन्य दालों के दाम आसमान छूते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं आटे के भाव भी कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। दाल व्यापारी विनोद कुमार ने बताया कि 15 दिन पहले के दाम और आज के दाम में करीब 10 रुपयों की बढ़ोतरी हुई है।
फुटकर के दुकानदार बीस से तीस रुपये बढ़ाकर दाल बेंच रहे हैं। मौजूदा समय में अरहर की दाल 150 रुपये किलो, उरद 100 रुपये, मूंग 100 रुपये, चना 70 रुपये, मटर 60 व मसूर दाल 75 रुपये किलो है। बताया कि अरहर और उरद की दालों में दस से 15 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। बाजार में आटे की कीमत 26 से 28 रुपये किलो बिक रहा है।
विज्ञापन
दाल कारोबारी का कहना है दूसरे प्रदेशों से आने वाली दालों को बाजार में उतारने के बजाय उनका स्टाक किया जा रहा है। जिससे दामों में एकाएक बढ़ोतरी हुई है। यदि यही हाल रहा तो आने वाले दिनों में दाल की कीमतों में और इजाफा होगा।
ढाबा संचालकों ने भी बढ़ाये दाम
शहर और हाईवे पर संचालित होने वाले ढाबा संचालकों ने भी दाल के दाम में इजाफा कर दिया है। ढाबा संचालक सुनील ने बताया कि अभी तक 35 से 40 रुपये तक हाफ दाल परोसी जा रही है। लेकिन कच्ची दाल की कीमतों में गिरावट न होने के चलते अब 45 से लेकर 50 रुपये तक दाल दी जा रही है।
दाल के भावों में बढ़ोत्तरी एक नजर में
दाल................मौजूदा मूल्य......................15 दिन पहले
अरहर..........150 रुपया प्रति किलो............140 रुपया प्रति किलो
उरद............100 रुपया प्रति किलो............90 रुपया प्रति किलो
मूंग............100 रुपया प्रति किलो............100 रुपया प्रति किलो
चना............70 रुपया प्रति किलो............65 रुपया प्रति किलो
मटर............60 रुपया प्रति किलो............60 रुपया प्रति किलो
मसूर...........75 रुपया प्रति किलो............70 रुपया प्रति किलो