फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Provide benefits to the eligible persons under the marriage grant scheme on time

Lakhimpur Kheri News: शादी अनुदान योजना के पात्रों को समय से दिलाएं लाभ

Thu, 21 May 2026 11:11 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 21 May 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Provide benefits to the eligible persons under the marriage grant scheme on time
लखीमपुर खीरी। डीएम अंजनी कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को जनपदीय अनुश्रवण समिति और शादी अनुदान स्वीकृति समिति की बैठक कर पिछड़ा वर्ग और समाज कल्याण विभाग के आवेदनों की समीक्षा की। डीएम ने पात्रों को समय से लाभ दिलाने और लंबित मामलों का निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अभय कुमार सागर ने बताया कि ओबीसी शादी अनुदान योजना में मार्च में 349 आवेदन मिले थे, जिनमें 290 सत्यापन योग्य और 59 अपात्र पाए गए। वित्तीय वर्ष 2026-27 में ग्रामीण क्षेत्र में बीडीओ स्तर पर 919 और शहरी क्षेत्र में एसडीएम स्तर पर 41 आवेदन लंबित हैं।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी वंदना सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में 713 और शहरी क्षेत्र में 26 आवेदन लंबित हैं। डीएम ने सभी लंबित मामलों की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
जिला उद्योग बंधु की बैठक में उठे मुद्दे
डीएम ने शाम को जिला उद्योग बंधु की बैठक भी की। इसमें औद्योगिक क्षेत्र राजापुर में जल निकासी और इमली चौराहे पर ट्रांसफार्मर फेंसिंग की मांग उठी। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए। निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित आवेदनों की समीक्षा करते हुए डीएम ने कारण पूछे और शीघ्र निस्तारण को कहा। सड़क किनारे पोल शिफ्टिंग के बाद छोड़े गए अवशेषों से दुर्घटना की आशंका पर भी डीएम ने जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed