फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Protests by burning shadow copies of agricultural law

कृषि कानून की छाया प्रतियां जलाकर जताया विरोध

Thu, 14 Jan 2021 12:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Protests by burning shadow copies of agricultural law
पलियाकलां। केंद्र सरकारी की ओर से बनाए गए कृषि के तीन कानूनों को लेकर किसान आंदोलित हैं। सुप्रीम कोर्ट ने हालांकि कृषि कानूनों पर अंतरिम रोक लगाई है, लेकिन किसानों का कहना है कि पूरी तरह से कानूनों को रद्द किया जाए। इस दौरान किसानों ने कृषि कानून बिलों की छाया प्रतियां भी जलाईं।
विज्ञापन

सहकारी गन्ना विकास समिति में भारी संख्या में किसान उमड़े और कृषि कानूनों का विरोध जताया। किसानों का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट ने इस पर अंतरिम रोक लगाई है, लेकिन कानूनों को रद्द नहीं किया है। किसान विरोधी यह तीनों कानून रद्द किए जाएं। इनको रद्द न करने तक किसान आंदोलन करते रहेंगे। इसी को लेकर बुधवार को गन्ना समिति में किसानों ने कृषि बिल कानून की छाया प्रतियों का जलाकर विरोध जताया, इस दौरान भारी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन

किसानों ने लोहड़ी जलाई, किया कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन
निघासन। कृषि बिल के खिलाफ किसानों ने सदर चौराहे पर पहुंचकर नारेबाजी करते हुए लोहड़ी जलाई और विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान चौराहे पर आवागमन बंद रहा। तहसीलदार धर्मेंद्र पांडे, प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह ने किसानों से शीघ्र ही प्रदर्शन समाप्त कर आवागमन शुरू कराने को कहा। करीब 15 मिनट तक नारेबाजी करने के बाद किसान लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिकुनियां। कृषि उत्पादन मंडी समिति में दोपहर किसान जसपाल सिंह, सतपाल सिंह, गुरु चरण सिंह, तारा सिंह, मुमताज खान आदि किसान वहां पहुंचे और राष्ट्रपति द्वारा जारी किए गए कृषि बिल की प्रतियों को जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed