फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   protest

पूर्व विधायक की तेरहवीं संस्कार के बाद आंदोलन तेज होने की संभावना

Sat, 19 Sep 2020 02:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 02:11 AM IST
विज्ञापन
protest
पलिया (लखीमपुर खीरी) के त्रिकोलिया गांव में पहुंचे बसपा के राष्ट्रीय महामंत्री आरएस कुशवाहा। - फोटो : LAKHIMPUR
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। पूर्व विधायक निरवेंद्र कुमार मिश्रा की मौत के मामले में शुक्रवार को 11वें दिन भी पूर्व विधायक के पुत्र ग्रामीणों के साथ त्रिकोलिया में धरने पर बैठे। इस दौरान उन्होंने शनिवार को तेरहवीं संस्कार के बाद धरने को आंदोलन में बदलने के संकेत दिए। उन्होंने साफ कहा कि पिता को जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक वह लड़ाई लड़ते रहेंगे।
विज्ञापन

इदर, बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के प्रतिनिधि के रूप में शुक्रवार को राष्ट्रीय महामंत्री आरएस कुशवाहा ने पूर्व विधायक के परिजनों से मुलाकात कर उनको ढांढस बंधाया। कहा कि दुख की घड़ी में बसपा उनके साथ है, साथ ही पूर्व विधायक के परिवार की हरसंभव मदद के लिए तैयार है। राष्ट्रीय महामंत्री ने घटना की निंदा करते हुए हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग भी सरकार से की है। इस दौरान पूर्व विधायक राजेश गौतम, पूर्व जिलाध्यक्ष अय्यूब खान, विधानसभा अध्यक्ष ओम प्रकाश गौतम, बालेश्वर राणा, धीतेंद्र कश्यप, किस्मत अली, सुभाष निषाद पार्टी के कार्यकर्ता मोहम्मद फारुख इदरीसी हुसैनी समेत काफी संख्या में बसपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed