फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   protest against priyanka gandhi and rahul gandhi arrested

प्रियंका और राहुल की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेसियों का धरना

Fri, 02 Oct 2020 01:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 01:22 AM IST
विज्ञापन
protest against priyanka gandhi and rahul gandhi arrested
आंबेडकर पार्क में धरना देते कांग्रेसी। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। हाथरस जा रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने आंबेडकर पार्क में धरना देकर गिरफ्तारी दी। बाद में पुलिस ने सभी को निजी मुचलके पर छोड़ दिया।
विज्ञापन

पूर्व जिला अध्यक्ष इकबाल अहमद खान ने कहा आज पूरे यूपी में जंगलराज कायम है। बहन बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। हाथरस में प्रशासन ने जो किया वह निंदनीय है। संजय गोस्वामी ने कहा जो लोग मृतक के घर अपनी संवेदना व्यक्त करने जा रहे हैं। पुलिस उनको गिरफ्तार कर रही है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को मृतक के परिवार वालों से मिलने से रोक दिया और गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित परिवार से मिलने नहीं दिया। अजीजुद्दीन सिद्धीकी और इरफान बेग ने कहा देश और प्रदेश में महिलाओं का निकलना मुश्किल हो गया है। पूरे प्रदेश में हत्या और दुष्कर्म की घटनाएं आम हो गई हैं। पुलिस राजू अग्निहोत्री आशीष सिंह, पंकज दीक्षित, रवि गोस्वामी, सलमान, रवि तिवारी, पंकज शुक्ला, ललित मिश्रा सहित दो दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन लाई। बाद में सभी को निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की गिरफ्तारी पर कांग्रेसियों ने रोष व्यक्त कर अशोक चौराहे पर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवा कांग्रेस के नेता शुभम अग्निहोत्री, जिलाध्यक्ष प्रह्लाद पटेल, सहजेंद्र दीक्षित, प्रेम वर्मा, दिलशाद खां मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed