{"_id":"8d7b0235dfe5d1059588d94b7b833ff1","slug":"prosecutors-also-laid-on-the-second-strike-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी रखी वकीलों ने हड़ताल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी रखी वकीलों ने हड़ताल
लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 10 Jul 2015 08:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिवक्ता पुत्र के हत्याभियुक्त की गिरफ्तारी को लेकर आंदोलित वकीलों ने दूसरे दिन शुक्रवार को भी हड़ताल रखी। जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष संतोष मिश्र ने बताया कि पुलिस की लापरवाह कार्यशैली के विरोध में वकीलों ने न्यायिक कार्यों का बहिष्कार किया।
कचहरी परिसर स्थित अधिवक्ता संघ सभागार में वकीलों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए संतोष मिश्र ने इस पूरे मामले में पुलिस की कार्यशैली पर नाराजगी जाहिर की। बैठक का संचालन करते हुए महामंत्री हौसला प्रसाद वर्मा ने हत्यारोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। मीडिया प्रभारी श्रीकांत पंाडेय ने बताया कि हत्यारोपी की गिरफ्तारी को लेकर गुरुवार से चल रही वकीलों की हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रही, अगली रणनीति तय करने के लिए सोमवार को बैठक बुलाई जाएगी। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीकांत अवस्थी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष अंशुमान माथुर, संयुक्त मंत्री मोहम्मद इजराइल खंा, विवेक अवस्थी, कोषाध्यक्ष विनोद शर्मा सहित कार्यकारिणी पदाधिकारी व तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।