फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Proposal for extension of Ala Hazrat Express to Lucknow Junction

Lakhimpur Kheri News: आला हजरत एक्सप्रेस के लखनऊ जंक्शन तक विस्तार का प्रस्ताव

Wed, 24 Dec 2025 11:41 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 24 Dec 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Proposal for extension of Ala Hazrat Express to Lucknow Junction
मैलानी में खड़ी एक्सप्रेस ट्रेनस्रोत-संवाद
मैलानी। जिले के लोगों के लिए खुशखबरी भरी खबर है। भुज से बरेली के बीच चलने वाली आला हजरत एक्सप्रेस का विस्तार पीलीभीत, मैलानी, लखीमपुर, सीतापुर होते हुए लखनऊ जंक्शन तक करने का प्रस्ताव एनई रेलवे की ओर से समय सारिणी सहित रेलवे बोर्ड भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही इस ट्रेन का विस्तार हो जाएगा और जिलेवासियों की दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात तक पहुंच आसान हो जाएगी। नए साल में जल्द ही यह सौगात मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

एनई रेलवे के मुख्य यात्री एवं परिवहन प्रबंधक आशीष भाटिया की ओर से 23 दिसंबर को आला हजरत एक्सप्रेस के विस्तार का पत्र रेलवे बोर्ड को समय सारिणी सहित भेजा है। पत्र में ट्रेन नंबर 14321/14322, 14311/14312 आला हजरत एक्सप्रेस का बरेली से पीलीभीत, मैलानी, लखीमपुर, सीतापुर के रास्ते लखनऊ जंक्शन तक विस्तार किए जाने का प्रस्ताव समय सारिणी सहित रेलवे बोर्ड भेजा गया है।
विज्ञापन

प्रस्ताव का यह पत्र मंगलवार को रात में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। पत्र में दी गई समय सारिणी के मुताबिक ट्रेन नंबर 14311 लखनऊ जंक्शन से सोमवार, बुधवार, शुक्रवार को रात 22:00 बजे चलकर सीतापुर से 00:10, लखीमपुर से 00:52, गोला से 01:22, मैलानी से 02:00, पूरनपुर से 02:55, पीलीभीत से 04:00, इज्जतनगर से 05:10 बजे चलकर 06:35 बजे बरेली पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन नंबर 14312 बरेली से मंगलवार, बृहस्पतिवार, शनिवार को रात 21:25 बजे चलकर इज्जतनगर से 22:05, पीलीभीत से 23:10, पूरनपुर से 00:15, मैलानी से 01:10, गोला से 01:32, लखीमपुर से 02:02, सीतापुर से 02:45 बजे चलकर सुबह पौने पांच बजे लखनऊ जंक्शन पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 14321 लखनऊ जंक्शन से रविवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार, शनिवार को और 14322 भी बरेली से सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को इसी समय सारिणी से चलेगी।
0000
फोटो 24lkh 4
आला हजरत एक्सप्रेस का बरेली से मैलानी, लखीमपुर, सीतापुर के रास्ते लखनऊ जंक्शन तक विस्तार का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड भेजे जाने से क्षेत्रवासियों में अपार खुशी है। मैंने दिल्ली, राजस्थान तक ट्रेन चलाने के लिए कई बार रेल अधिकारियाें को ज्ञापन दिया है। इस ट्रेन की मंजूरी मिलने पर जिले के लोगों को दिल्ली के अलावा, राजस्थान के खाटू श्याम मंदिर और अजमेर शरीफ दरगाह जाने में सुविधा हो जाएगी।
पं. राजेश शर्मा, अध्यक्ष, नगर उद्योग व्यापार मंडल, मैलानी
0000
फोटो 24lkh 5
हम लोगों की ओर से लंबे समय से की जा रही मांग पर पूर्वोत्तर और उत्तर रेलवे ने मिलकर आला हजरत एक्सप्रेस के मैलानी, लखीमपुर, सीतापुर होते हुए लखनऊ जंक्शन तक विस्तार का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा है। इसकी स्वीकृति भी जल्द मिलने की पूरी उम्मीद है। लंबे समय से दिल्ली तक ट्रेन की मांग भी इससे पूरी हो जाएगी। इसके साथ ही जिले के लोगों को जयपुर अजमेर होते हुए भुज गुजरात तक भी सीधी रेल सेवा मिल जाएगी।

अंकुर दीक्षित, गोला गोकर्णनाथ
00
फोटो 24lkh 6
दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, गुजरात तक ट्रेन चलाने को रेल अधिकारियों को नगर पंचायत अध्यक्ष कीर्ति माहेश्वरी की ओर से कई बार मांगपत्र दिया गया है। आला हजरत एक्सप्रेस का विस्तार मैलानी, लखीमपुर के रास्ते लखनऊ जंक्शन तक हो जाने से ये मांग पूरी हो जाएगी। साथ ही क्षेत्रवासियों को खाटू श्याम और अजमेर शरीफ दरगाह दर्शन के लिए जाने में भी आसानी हो जाएगी।
भवानी शंकर माहेश्वरी, समाजसेवी, प्रतिनिधि, नगर पंचायत अध्यक्ष, मैलानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed