{"_id":"64271c7b53e82d19d90f1114","slug":"proposal-approved-eco-tourism-will-get-new-flight-lakhimpur-news-c-4-1-113442-2023-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: प्रस्ताव मंजूर... इको टूरिज्म को मिलेगी नई उड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: प्रस्ताव मंजूर... इको टूरिज्म को मिलेगी नई उड़ान
विज्ञापन
इस टूरिस्ट सर्किट पर भ्रमण करेंगे सैलानी।
बांकेगंज। दक्षिण खीरी वन प्रभाग की मोहम्मदी रेंज में इको टूरज्मि के लिए शासन ने एक करोड़ 70 लाख रुपये मंजूर किए हैं। इससे इंटरप्रिटेशन सेंटर के साथ कैंटीन और हट का निर्माण कराया जाएगा। इको टूरिज्म का प्रवेश द्वार भी बनाया जाएगा।
दक्षिण खीरी वन प्रभाग के डीएफओ संजय बिस्वाल ने बताया कि करीब दो माह पहले मोहम्मदी रेंज में इको टूरिज्म के लिए दो करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था। मार्च के अंत में शासन ने प्रस्ताव स्वीकार करते हुए एक करोड़ 70 लाख रुपये की धनराशि मंजूर की है। इसमें पर्यटन विभाग की ओर से एक करोड़ 60 लाख रुपये की धनराशि वन विभाग को उपल्ब्ध करा दी गई है। इस धनराशि से मोहम्मदी रेंज की महेशपुर बीट में एक कैंटीन, एक इंटरप्रिटेशन सेंटर का निर्माण होगा।
इसके अलावा सैलानियों के भ्रमण के लिए 15 किलोमीटर सड़क की मरम्मत के साथ ही तीन वाच टावर बनाए जाएंगे। जंगल भ्रमण पर आने वाले सैलानियों के लिए दो आधुनिक शौचालय बनाने और उनके रात्रि विश्राम के लिए जैतीपुर वन विश्राम भवन का जीर्णोद्दार कराया जाएगा। इसमें सारी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। साथ ही इस सर्किट पर भ्रमण के लिए आने वाले सैलानियों के लिए दो गोल हट का निर्माण भी होगा। जिसमें बैठकर सैलानी प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद उठा सकेंगे। गोला-मोहम्मदी रोड पर इस सर्किट का आकर्षक प्रवेश द्वार भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
तराई हाथी रिजर्व में शामिल है मोहम्मदी रेंज- दक्षिण खीरी वन प्रभाग की मोहम्मदी रेंज को तराई हाथी रिजर्व में भी शामिल किया गया है। मोहम्मदी रेंज जंगल में करीब 16 बाघ हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में हिरन, जंगली सुअर आदि भी मौजूद हैं। जंगल के बीच में होकर गुजरने वाली कठिना नदी इसके सौंदर्य को चार चांद लगाती है। यहां इको टूरिज्म विकास के लिए धनराशि स्वीकृति होने के बाद पर्यटन सुविधाओं का बेहतर विकास होगा और सैलानी भी अधिक संख्या में आकर्षित होंगे।