{"_id":"68c46dfdc9ff396a76009965","slug":"property-worth-billions-turned-to-ashes-in-violence-and-arson-in-far-west-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-155600-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सुदूर पश्चिम में हिंसा व आगजनी में अरबों की संपत्ति हुई राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सुदूर पश्चिम में हिंसा व आगजनी में अरबों की संपत्ति हुई राख
विज्ञापन
धनगढ़ी-नेपाल में हुई आगजनी में जलती बिल्डिंग। फाइल फोटो
धनगढ़ी (नेपाल)। नेपाल में जेन-जी आंदोलन व हिंसा के चलते नेपाल के सुदूर पश्चिम प्रदेश के कैलाली समेत नौ जिलों में अरबों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। सरकारी कार्यालयों, मंत्रियों के घरों और वाहनों में तोड़फोड़ के साथ आगजनी किए जाने से भी काफी नुकसान हुआ है।
धनगढ़ी-कैलाली समेत सुदूर पश्चिम प्रदेश के नौ जिलों में प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री, प्रदेश सभा, आंतरिक मामला व कानून मंत्रालय, सामाजिक मंत्रालय, भूमि व्यवस्था कृषि मंत्रालय, शहरी विकास व भवन कार्यालय, डीएम कार्यालय, चकबंदी व तहसील कार्यालय, यातायात कार्यालय, जिला प्रशासन कार्यालय समेत अन्य कार्यालयों में तोड़फोड़ करने के साथ ही फर्नीचर व वहां खड़े दर्जनों वाहनों व बाइकों को जला दिया है। टेम्पल रिसोर्ट में खड़ीं करीब छह सरकारी गाड़ियों में भी आग लगा दी थी।
वार्ड चार में पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउवा व विदेश मंत्री आरजू राणा के घर पर भी तोड़फोड़ कर आग लगा दी गई थी। इसके अलावा कंचनपुर, डडेलधुरा, दार्चुला बेतड़ी सहित नौ जिलों में सरकारी कार्यालयों को निशाना बनाया गया। यहां कागजात निकालकर जलाने की भी खबर है। इन सभी चीजों में अरबों रुपये की सरकारी संपत्ति को नुकसान होने का अनुमान लगाया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
युवाओं ने संविधान बचाने के लिए की जमकर नारेबाजी
धनगढ़ी (नेपाल)। धनगढ़ी में कर्फ्यू के बीच कई दलों के युवाओं ने संविधान की रक्षा की मांग को लेकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। हाथों में नारे लिखीं तख्तियां लेकर बाजार में जुलूस निकाला। नेपाली कांग्रेस समर्थित नेपाल विद्यार्थी संघ, तरुण दल, एमाले समर्थित अखिल नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र विद्यार्थी यूनियन और नेकपा माओवादी केंद्र समर्थित युवाओं ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया और संविधान के खिलाफ कार्य करने पर चेतावनी भी दी। संवाद
हथियारबंद लोगों का समूह देखे जाने से मचा हड़कंप
धनगढ़ी (नेपाल)। धनगढ़ी उपमहानगर पालिका के फुलवारी गांव में हथियारबंद समूह दिखने से हड़कंप मच गया। कैलाली के एसपी नरेंद्र चंद्र ने बताया कि धनगढ़ी उप महानगर पालिका के वार्ड 19 फुलवारी बी गांव में लोगों ने पुलिस को खबर दी कि गांव के पीछे जंगल में 10-15 हथियारबंद लोगों को समूह देखा गया है। इसके बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल को मौके पर भेजा गया और जंगल की छानबीन की गई, लेकिन किसी का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। संवाद
25 और कैदियों को पकड़कर जेल में किया बंद
धनगढी (नेपाल)। कैलाली के डीएसपी राजकुमार सिंह ने बताया कि जेन जी प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार को धनगढ़ी जेल पर हमला कर दिया था। इसमें 667 कैदी फरार हो गए थे। जेल से फरार कैदियों की पुलिस तलाश कर रही थी। इसी में पुलिस ने 25 फरार कैदियों को पकड़ा है। जिन्हें पकड़कर दोबारा जेल में डाला गया है। वहीं महेंद्रनगर से भागे 27 कैदियों को पकड़ा जा चुका है। संवाद
धनगढ़ी के युवा गौरव जोशी की भी आंदोलन में हुई थी मौत
धनगढ़ी (नेपाल)। सोमवार को काठमांडो में प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोली से घायल हुए धनगढ़ी के तारानगर निवासी गौरव जोशी की खबर चल रही थी। जिनके काठमांडो के अस्पताल में भर्ती होने की बात सोशल मीडिया पर चल रही थी। बताया जाता है कि वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। गौरव ने धनगढ़ी के स्कूल से 12वीं की शिक्षा प्राप्त करने के बाद काठमांडो जाकर विदेश जाने की तैयारी शुरू की थी। आंदोलन के दौरान मौत होने से उसके माता-पिता में कोहराम मच गया है। वह अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। संवाद
तीसरे दिन भी जारी रहा कर्फ्यू, ढील मिलने से लोगों में राहत
धनगढ़ी (नेपाल)। नेपाल में आंदोलन के बाद नेपाली सेना की तरफ से लगाया गया कर्फ्यू तीसरे दिन भी लागू रहा। हालांकि सेना द्वारा सुबह छह से 10 व शाम पांच से सात बजे तक कर्फ्यू में ढील दिए जाने से लोगों ने राहत की सांस ली है।
धनगढ़ी में शुक्रवार को भी कर्फ्यू लगा रहा और सेना की बख्तरबंद गाड़ियां सड़कों पर पेट्रोलिंग करती रहीं। सेना के जवान सरकारी कार्यालयों के साथ ही बाजार में जगह-जगह तैनात रहे। कैलाली डीएम कार्यालय के सूचनाधिकारी शिवराज जोशी ने बताया कि पूरे जिले में कर्फ्यू जारी है और सेना ने नागरिकों को सहूलियत देने के लिए सुबह छह से 10 बजे और शाम पांच से सात बजे तक ढील दी है। पिछले करीब 56 घंटों से लगातार धनगढ़ी में कर्फ्यू जारी रहा। जिससे लोगों को परेशानियां भी हुईं। संवाद
बाॅर्डर पर सुरक्षा एजेंसियां रहीं सतर्क, चेकिंग के बाद दी इंट्री
- व्यापारिक वाहनों को नेपाल जाने की मिली अनुमति, बैठक के बाद हुआ निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी
गौरीफंटा/पलियाकलां। नेपाल के धनगढ़ी शहर में पिछले तीन दिनों से कर्फ्यू लगा होने के चलते भारत के महानगरों से नेपाल जाने वाले मालवाहक वाहनों की कतारें गौरीफंटा बाॅर्डर पर लगी हुईं हैं। शुक्रवार को नेपाल हिंसा के पांचवें दिन भी स्थिति जस की तस बनी रही। नेपाली नागरिकों को भारत से जाने दिया गया और नेपाल से आने वाले भारतीयों को चेकिंग कर भारत आने दिया गया।
नेपाल जाने के लिए बाॅर्डर पर खड़े मालवाहक वाहनों के संबंध में शुक्रवार को गौरीफंटा व धनगढ़ी कस्टम भंसार के अधिकारियों के अलावा एसएसबी व एपीएफ अधिकारियों के बीच गौरीफंटा बाॅर्डर पर बैठक हुई। एसएसबी कैंप में हुई बैठक में चिकित्सा व व्यापारिक आवागमन को सुचारू करने पर सहमति बनी। साथ ही व्यापारिक वाहनों को नेपाल जाने की अनुमति भी दी गई।
ऐसे में गौरीफंटा सीमा पर फंसे मालवाहक वाहनों को धनगढ़ी नेपाल जाने की अनुमति मिल गई है। इसके चलते वाहन चालकों को भी सहूलियत मिली है। बैठक में एसएसबी गौरीफंटा के सहायक कमांडेंट विवेक कुमार, कस्टम गौरीफंटा के निरीक्षक आशुतोष मिश्रा, अमित तिवारी, नेपाल कस्टम के चीफ अनंत प्रसाद तिमिलिस्ना, एपीएफ डीएसपी धीरेंद्र समेत बाॅर्डर के कई अधिकारी मौजूद रहे।
उधर, बताया जाता है कि बाॅर्डर पर 21 पेट्रोलियम पदार्थ व दो गैस भरे कैप्सूल पिछले चार दिनों से फंसे खड़े थे। जिन्हें नेपाल में आपूर्ति के लिए नेपाल के आग्रह पर एसएसबी ने कस्टम पास कराकर जाने दिया है।
नेपाल सीमा पर आवागमन बंद, एसएसबी सख्त
संपूर्णानगर। थाना क्षेत्र के खजुरिया, शारदापुरी, कमलापुर, बड़ा मझरा, बसही, सुमेरनगर आदि में तैनात एसएसबी की टीम ने नेपाल हिंसा के बाद से बाॅर्डर से आवागमन पर रोक लगा दी है। शुक्रवार को पुलिस के थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने एसएसबी के साथ पेट्रोलिंग करने के साथ ही बाॅर्डर के जंगली इलाकों में जाकर गश्त की।
एसएसबी के सहायक कमांडेंट गगनप्रीत सिंह ने बताया कि बसही काॅलोनी के सामुदायिक भवन में व्यापारियों व ग्रामीणों संग बैठक भी की है। इसमें ग्रामीणों को जागरूक करते हुए अंजान व्यक्ति व संदिग्ध के अलावा नेपाली दिखने पर एसएसबी व पुलिस को सूचना देने की बात कही गई है। संवाद