फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Promotion of three sub-inspectors, seven retired

Lakhimpur Kheri News: तीन उपनिरीक्षकों के मिली पदोन्नति, सात हुए सेवानिवृत्त

Thu, 31 Aug 2023 11:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 31 Aug 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Promotion of three sub-inspectors, seven retired
पदो​न्नित पाये सीओ जयकरन के कंधे पर स्टार लगाते एसपी गणेश प्रसाद साहा
लखीमपुर खीरी। बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने पदोन्नत पाये तीन उपनिरीक्षकों को स्टार लगाकर उन्हें बधाई दी। जबकि सात सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों को विदाई दी।
विज्ञापन

एसपी गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि वरिष्ठता के आधार पर अनिल कुमार थानाध्यक्ष फरधान, ओमप्रकाश चौकी प्रभारी ओयल व कमलेश कुमार जेल गेट को पदोन्नति दी गई है। कैंप कार्यालय पर पदोन्निति पाने वाले उपनिरीक्षकों के कंधों पर नए पद के सितारे लगाकर सभी का उत्साहवर्धन किया गया। सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मियों में उपनिरीक्षक सुमन बाला मिश्रा, रामदीन, संजय कुमार सिंह, प्रमोद कुमार तिवारी, रामानन्द यादव, रमेश चन्द्र, मुख्य आरक्षी नन्द कुमार व ओपी रामस्वरूप को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर उन्हें बधाई दी गई।
विज्ञापन


सीओ बने डायल-112 के प्रभारी जयकरन सिंह
लम्बे समय से डायल-112 में सेवाएं दे रहे जयकरन यादव पदोन्नति पाकर अब सीओ बन गए हैं। एसपी गणेश प्रसाद साहा ने स्टार लगाया। जयकरन डायल 112 में बतौर प्रभारी नियुक्ति थे। फिलहाल सीओ के पद पर उन्हें कहां तैनाती दी जाएगी। यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed