{"_id":"798b5395131f087a4f9c8fd96514d951","slug":"progeny-of-the-killers-engaged-on-security-law-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवंश के हत्यारों पर रासुका लगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवंश के हत्यारों पर रासुका लगे
लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 19 Jan 2015 05:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में गोवंश की हत्या की घटनाओं को लेकर हिंदू संगठनों में रोष है। हिंदू संगठनों ने मौजी नसीरुद्दीन मेमोरियल हाल के मैदान में धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद डीएम को ज्ञापन दिया और गोवंश के हत्यारों पर रासुका लगाने की मांग की।
मौजी नसीरुद्दीन मेमोरियल हाल के मैदान में विश्व हिंदू परिषद, हिंदू युवा वाहिनी और शिवसेना सहित कई संगठनों के लोगों ने प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान विहिप के विभाग मंत्री आचार्य संजय मिश्र ने कहा कि अगर पुलिस गोवंश के हत्यारों को बचाने के लिए प्रयास करेगी तो पुलिस के विरुद्ध धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। यहां जिला मंत्री बृजेश पांडे ने कहा कि जिले में गोकशी की घटनाएं होना और अभियुक्तों पर कार्रवाई न होना पुलिस की संलिप्तता सिद्ध करता है। पैला की घटना में चार दिन होने के बाद भी पुलिस आरोपियों को पकड़ नहीं पाई है। धरना-प्रदर्शन में विहिप के मनीष मिश्रा, पवनेश, धमेंद्र राठौर, प्रवीण कनौजिया, श्याम बाबू मिश्रा, रामसिंह राठौर, गौतम कुमार, जितेंद्र राठौर, कमलेश त्रिवेदी, विनय श्रीवास्तव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
राज्यपाल को ज्ञापन भेजा
लखीमपुर खीरी। प्रेम भक्ति जागृति मानव कल्याण सेवा संस्थान के नेतृत्व में नीमगांव क्षेत्र के दर्जनों लोग ट्रैक्ट्रर-ट्रॉलियों से आकर डीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन के माध्यम से गोवंश की हत्या के आरोपियों को जल्दी गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन
प्रेम भक्ति जागृति मानव कल्याण सेवा संस्थान के नेतृत्व में ग्रामीणों ने राज्यपाल को भेजे ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि गांव पैला में गोवंश की हत्या करने वाले लोग खुलेआम घूम रहे हैं उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। संस्था ने मांग की है कि यदि एक सप्ताह में अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो सभी हिंदू संगठन मिलकर धरना-प्रदर्शन करेंगे। ज्ञापन देने वालों में अशोक कुमार, मोहनलाल, अनुज अवस्थी, प्रद्युम्न कुमार और राजेंद्र सहित तमाम लोग शामिल थे।