फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Procurator housing was cut sandalwood tree

कोषाधिकारी आवास से कट गया चंदन का पेड़

Sat, 07 Jan 2017 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Sat, 07 Jan 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
Procurator housing was cut sandalwood tree
चंदन - फोटो : अमर उजाला
जागने पर मचाया शोर तो भाग निकले चोर
विज्ञापन

पुलिस हूटर बजाती रही और आफीसर्स कॉलोनी स्थित जिला कोषाधिकारी आवास में लगा चंदन का पेड़ चोरों ने काट डाला। जाग हो जाने के कारण चोर पेड़ नहीं ले जा पाए। जिला कोषाधिकारी ने कोतवाली पुलिस को मामले की तहरीर दी है, लेकिन पुलिस ने अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
शहर की आफीसर्स कॉलोनी में रोज चोर देखे जा रहे हैं। गुरुवार की आधी रात को भी चोर देखे जाने की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस आई भी और हूटर बजाकर निकल गई। जिला कोषाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि आफीसर्स कॉलोनी स्थित उनके आवास संख्या 7 में लगा चंदन का पेड़ गुरुवार रात करीब ढाई बजे चोरों ने काटकर गिरा दिया। पेड़ गिरने की आवाज से वह और उनका गार्ड जाग गया और शोर मचाया, जिस पर चोर पेड़ छोड़कर भाग गए। इस बाबत कोषाधिकारी संतोष कुमार शर्मा का कहना है कि कॉलोनी में अक्सर चोर देखे जा रहे हैं। पुलिस को सूचना दी जाती है, लेकिन वह सिर्फ हूटर बजाकर लौट जाती है। अब तक कोई चोर नहीं पकड़ा जा सका है। उन्होंने यह भी बताया कि चंदन का पेड़ कटने की सूचना डायल-100 पर दी गई थी, जिसकी जांच करने भी टीम आई थी, लेकिन कोई पकड़ा नहीं जा सका है। उधर इस बाबत कोतवाल सदर दीपक शुक्ला का कहना है कि चंदन का पेड़ चोरी से काटकर गिराने की तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


नवंबर महीने में डीएफओ और सीएमओ आवास से चोरी हो गए थे पेड़
22 नवंबर की रात डीएफओ दक्षिण खीरी और सीएमओ के आवास से भी चंदन के पेड़ चोरी हो गए थे। इसके अगले दिन यानी 23 नवंबर की रात कसबा ओयल के शिवाला गढ़ी निवासी लाल सिंह के छह चंदन के पेड़ चोर काट ले गए थे। इसके बाद आईजी ने मामले को संज्ञान लिया था, जिस पर एएसपी ने मौके की जांच की थी। इसके बाद पुलिस ने एक आरोपी को जेल भी भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला सूचना विज्ञान अधिकारी भयभीत, डीएम से मिले
जिला सूचना विज्ञान अधिकारी बृजेश कुमार का आवास जिला कोषाधिकारी निवास के बगल में है। कई दिनों से चोर देखे जाने और अब चंदन का पेड़ चोरी से काटने की घटना से बृजेश कुमार काफी भयभीत हैं। उन्होंने जिला कोषाधिकारी के साथ डीएम से मुलाकात की और चोरों के देखे जाने और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed