{"_id":"582c9aa44f1c1b39298fe808","slug":"procession-out-of-the-station-had-married-in-the-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने से निकली बारात, मंदिर में हुई शादी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने से निकली बारात, मंदिर में हुई शादी
अमर उजाला ब्यूरो बिजुआ।
Updated Wed, 16 Nov 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
प्रेम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमी युगल के विवाद को निपटाकर पुलिस ने कराई शादी
प्रेमी से शादी का इंतजार कर रही प्रेमिका जब थक गई तो वह थाने पहुंची। अपनी प्रेम व्यथा बिजुआ पुलिस को बताई। पुलिस भी पसीज गई और प्रेमी को बुलाकर दोनो को शादी के लिए रजामंद किया। फिर क्या था, थाने में दूल्हा तैयार हुआ। बारात निकली और मंदिर में शादी हुई।
रामनगर कलां के संजीत और अंजू एक दूसरे के पड़ोसी हैं। अंजू की मानें तो उसका प्रेमी उसके साथ शादी का वादा कर उससे किनारा करने लगा था। अंजू जब शादी का दबाव डालती तो वह इंकार तो नही करता लेकिन पैसों का इंतजाम होने तक रुकने की बात कह देता। जब अंजू का सब्र जवाब दे गया तो वह बिजुआ पुलिस चौकी पर इंचार्ज अजय शर्मा से मिली। मंगलवार को अजय शर्मा ने सिपाही आलेंद्र कुमार व होमगार्ड शत्रोहन लाल से संजीव को बुलाकर बात की, संजीव ने कहा कि उससे शादी वह कर लेगा, लेकिन अभी पैसे नही हैं, इस पर पुलिस ने जब सख्ती दिखाई तो अंजू सामने आ खड़ी हुई, बोली- साहब इसे सजा न दो मेरा ब्याह करा दो, एक ही जोड़े में संग चली जाऊंगी। दोनो के बीच की मोहब्बत देख पुलिस पिघल गई। दोनो के मां-बाप से बात की, वर-वधू पक्ष शादी को तैयार हो गए। अब चौकी पर ही दूल्हा तैयार हो गया, पुलिस बराती बन गई। कस्बे के टेढ़ेश्वरनाथ मंदिर पर दोनों ने एक दूसरे के गले में वरमाला डालकर संग जीने मरने की कसमें खाईं। चौकी इंचार्ज अजय शर्मा ने बारातियों एवं घरातियों में शगुन के लड्डू बांटे और खुशी खुशी बारात विदा हुई।