{"_id":"67fe9be1f5499c333d0a2f23","slug":"problems-increased-due-to-tussle-between-ssb-and-nepal-apf-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-143623-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: एसएसबी व नेपाल एपीएफ के बीच खींचतान से बढ़ीं दिक्कतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: एसएसबी व नेपाल एपीएफ के बीच खींचतान से बढ़ीं दिक्कतें
विज्ञापन
गौरीफंटा बार्डर पर नेपाल आने वाले खड़े नेपाली नागरिक। संवाद
धनगढ़ी (नेपाल)। भारत-नेपाल गौरीफंटा सीमा पर दोनों तरफ तैनात एसएसबी और नेपाल सशस्त्र पुलिस बल के बीच अंदरखाने खींचतान की बात सामने आई है। बाॅर्डर पर एसएसबी द्वारा नेपालियों के रोजमर्रा का सामान लाने पर वापस किया जा रहा है। वहीं नेपाल एपीएफ द्वारा नेपालियों से भारतीय बाजार में सामान न खरीदने के साथ ही बैरियर बंद करने की बात सामने आई है।
भारत-नेपाल सीमा के त्रिनगर बाॅर्डर पर एसएसबी व नेपाल सशस्त्र पुलिस बल एपीएफ की तैनाती है। सूत्रों से जानकारी मिली कि दोनों तरफ की सुरक्षा एजेंसियों के बीच कुछ दिन पूर्व किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद से दोनों तरफ से आरोप-प्रत्यारोप के साथ बाॅर्डर पर चेकिंग की जा रही है।
इधर, एसएसबी द्वारा नेपाली नागरिकों को बनगवां व पलिया से रोजमर्रा का सामान लाने वालों को अधिक सामान लाने पर या बगैर जीएसटी बिल होने के बाद वापस किया जा रहा है। वहीं, नेपाल एपीएफ की तरफ से भी सामान खरीदने के लिए भारत जाने वाले नेपालियों को सामान न खरीदने की बात कहकर रोका जा रहा है।
विज्ञापन
बाॅर्डर पर दोनों सुरक्षाबलों द्वारा उक्त कार्रवाई से दोनों देशों के नागरिकों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। इस पर बनगवां मंडी के सुमित गुप्ता, सोवित गुप्ता, अनीस गुप्ता, पीयूष, पंकज, आशीष समेत अन्य व्यापारियों ने बार्डर पर पहुंचकर जवानों से वार्ता की। व्यापारी सहायक कमांडेंट समीर सेन से भी जाकर मिले जहां उन्हें आश्वासन दिया गया।
इस बारे में सहायक कमांडेंट समीर सेन ने बताया कि कुछ नेपाली महिलाएं बनगवां मंडी से रोजाना बड़ी मात्रा में कपड़ा व अन्य सामान लाती हैं और उन्हें ही वापस किया जा रहा है। बाकी शादी और रोजमर्रा के सामान लाने वालों को नहीं रोका जा रहा है। इसको लेकर मंगलवार को बाॅर्डर पर एसएसबी कार्यालय में बैठक भी हुई।
जिसमें नेपाल एपीएफ के डीएसपी प्रेम सिंह धामी और गौरीफंटा सहायक कमांडेंट समीर सेन आदि मौजूद रहे। बैठक में इसको लेकर चर्चा हुई और दोनों की तरफ से गलतफहमी को दूर किया गया। साथ ही बीच-बीच में दोनों अधिकारियों के बीच वार्तालाप पर सहमति बनी।