फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Prize distribution and seminar held on ABVP's foundation day

Lakhimpur Kheri News: एबीवीपी के स्थापना दिवस पर पुरस्कार वितरण और गोष्ठी हुई

Wed, 09 Jul 2025 10:58 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
Prize distribution and seminar held on ABVP's foundation day
पीडी इंटर कालेज में पुरस्कार पाने के बाद छात्र छात्राएं एवं शिक्षक। स्रोत : स्कूल
मोहमदी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के स्थापना दिवस के अवसर पर पीडी भारतीय इंटर कॉलेज में संगोष्ठी व पुरस्कार वितरण कार्यक्रम हुआ। इस मौके एबीवीपी के पूर्व कार्यकर्ता विनोद श्रीवास्तव, कॉलेज के प्रधानाचार्य श्याम नारायण वर्मा, कन्हैया लाल शास्त्री और पूर्व जिला संयोजक अखिल तिवारी ने विचार व्यक्त किए। विनोद श्रीवास्तव ने बताया कि भारत युवाओं का देश है। इतिहास गवाह है कि युवाओं ने जब-जब देश का नेतृत्व किया है, देश के अंदर एक नई क्रांति आई है।
विज्ञापन

कन्हैया लाल शास्त्री ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का नारा ज्ञान, शील, एकता है। पूर्व जिला संयोजक अखिल तिवारी ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपने 77 वर्ष में छात्र राजनीतिक में दलों से ऊपर उठकर काम किया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य श्याम नारायण वर्मा ने की। इस मौके पर नगर मंत्री प्रद्युम्न सिंह, तहसील संयोजक वंश रजत और कॉलेज की छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed