फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Prize accused of double murder arrested in police encounter

पुलिस मुुठभेड़ में दोहरे हत्याकांड का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार

Sat, 11 Sep 2021 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Prize accused of double murder arrested in police encounter
पकड़ा गया आरोपी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

अभियुक्त ने भागने की कोशिश में सिपाही के कान काटे
विज्ञापन

25 हजार रुपये का इनामी है आरोपी इंद्रपाल कुशवाहा

मोहम्मदी। पुलिस ने दोहरे हत्याकांड के आरोपी और 25 हजार के इनामी अभियुक्त को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर उसके पास से एक अवैध तमंचा, तीन जिंदा व दो खोखा कारतूस बरामद किया है। वहीं, दाहिने पैर में गोली लगने से जब आरोपी को सीएचसी ले जाया जा रहा था तो उसने भागने की कोशिश में एक सिपाही का कान काटकर उसे जख्मी कर दिया।
मोहम्मदी थाना क्षेत्र के कठिना नदी के जंगल के पास से पुलिस ने 25 हजार के इनामी इंद्रपाल कुशवाहा को गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि अभियुक्त के मकान पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया गया था। कुर्की के डर से अपना सामान हटाने की फिराक में वह अमीरनगर चौकी से कुछ दूरी पर बैठा हुआ था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसकी घेराबंदी कर फायरिंग शुरूकर दी, जिससे एक गोली उसके दाहिने पैर में लगी और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं, गिरफ्तारी के बाद जब उसे एंबुलेंस से सीएचसी ले जाया जा रहा था तो उसने भागने की कोशिश की और आरक्षी विशाल पर हमला बोलते हुए मुंह से उसका कान में काटकर उसे जख्मी कर दिया। अन्य पुलिस कर्मियों ने बड़ी मशक्कत से आरक्षी को आरोपी से छुड़ाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

एसपी विजय ढुल ने बताया कि मोहम्मदी कोतवाली के मोहल्ला इस्लामाबाद में रामकृष्ण व उसकी पत्नी गुड्डी देवी की मोहल्ले के इंद्रपाल कुशवाहा ने एक अप्रैल की रात गोली मारकर हत्या कर दी थी। तभी से वह फरार चल रहा था। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। पुलिस मुठभेड़ में आरोपी को गिरफ्तार कर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed