फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Priyanka Gandhi asks PM Modi to visit Lakhimpur Kheri once after violent clash broke out video goes viral

लखीमपुर बवाल: प्रियंका गांधी का नया वीडियो आया सामने, बोलीं- मोदी जी नमस्कार...लखीमपुर आइए न

Tue, 05 Oct 2021 10:10 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 05 Oct 2021 10:10 PM IST
सार

झाड़ू लगाने के वीडियो के बाद मंगलवार को प्रियंका ने एक नया वीडियो जारी कर पीएम से लखीमपुर आने का आग्रह किया है। वीडियो में प्रियंका ने पीएम मोदी से कई सवाल पूछे हैं। उन्होंने एक वीडियो दिखाते हुए टेनी को पद से हटाने की मांग की है।
 

विज्ञापन
Priyanka Gandhi asks PM Modi to visit Lakhimpur Kheri once after violent clash broke out video goes viral
प्रियंका का नया वीडियो जारी - फोटो : ट्विटर @priyankagandhi

विस्तार

लखीमपुर में हुई घटना के बाद मचे बवाल के बीच सियासत लगातार गरमाती जा रही है। सोमवार को पीएसी के गेस्ट हाउस में झाड़ू लगाने का प्रियंका गांधी के वायरल हुए वीडियो के बाद मंगलवार को उनका एक और वीडियो वायरल हो गया है, इससे वह और चर्चा में आ गई हैं। 
विज्ञापन


इस बार उन्होंने वीडियो जारी कर प्रधानमंत्री से लखीमपुर आने का आग्रह किया है। दरअसल, लखीमपुर की घटना को लेकर हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। इसी बीच घटना से जोड़कर एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल किया जा रहा है। यह वीडियो गाड़ी से लोगों को कुचलने का है। 
विज्ञापन


अब इसी वीडियो का हवाला देते हुए जिले की सेकेंड वाहिनी पीएसी में बंद कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपना एक वीडियो बनाकर ट्विटर अकाउंट पर अपलोड किया है। अपलोड किए गए वीडियो में प्रियंका गांधी कहती हैं कि मोदी जी नमस्कार... मैंने सुना है कि आप आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए लखनऊ आ रहे हैं। मैं आपसे पूछना चाहती हूं कि क्या आपने यह वीडियो देखा है...? (अपने वीडियो में दूसरे मोबाइल से उस वायरल वीडियो को दिखाते हुए) कुछ देर तक वीडियो को दिखाती हैं। उसके बाद मोबाइल को दूसरे शख्स को पकड़ा दे देती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर अपनी बात शुरू करते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा कहती हैं कि यह वीडियो आप की सरकार के मंत्री के बेटे के द्वारा किसानों को गाड़ी से कुचलने का है। प्रियंका कहती हैं कि वीडियो को देखिए, देश को बताइए। मंत्री को बर्खास्त क्यों नहीं किया गया मोदी जी। लड़के को गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया..? 

मेरे जैसे विपक्ष के नेताओं को तो आपने बिना किसी ऑर्डर के, बिना किसी एफआईआर के हिरासत में रखा है। मैं जानना चाहती हूं कि ये आदमी आजाद क्यों है...? आज जब आप आजादी के अमृत महोत्सव की महफिल में मंच पर बैठे रहेंगे तो याद करिए मोदी जी कि यह आजादी हमें किसानों ने दिलवाई, आज भी देश की सुरक्षा के लिए सीमाओं पर किसानों के बेटे मौजूद हैं। 

किसान महीनों से परेशान है और आप उसे नकार रहे हैं। मैं आपसे आग्रह करती हूं कि लखीमपुर आइए न.... जिन्होंने आजादी दिलवाई, जो देश का अन्नदाता है, जो देश की आत्मा है। उसकी पीड़ा सुनिए, समझिए, इनकी सुरक्षा आपका धर्म है, जिस संविधान की आपने शपथ ली, उसका धर्म है। उसके प्रति आपका कर्तव्य है। जय हिंद... जय भारत....। करीब 1 मिनट 57 सेकेंड का वीडियो प्रियंका गांधी ने ट्विटर हैंडल पर अपलोड किया है।

अजय मिश्र टेनी ने प्रियंका के दावे पर दी प्रतिक्रिया

इस मामले में प्रतिक्रिया देते हुए टेनी ने कहा कि उस वीडियो में उनका बेटा गाड़ी में नहीं था। उन्होंने कहा कि आशीष मिश्र बनवीरपुर में थे। उन्होंने दावा किया कि अगर उनके बेटे आशीष मिश्र लखीमपुर हिंसा के किसी वीडियो में दिख जाएं, तो वो अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। वहीं पुत्र की गिरफ्तारी पर उन्होंने कहा कि जब पुत्र दोषी नहीं है तो उनकी गिरफ्तारी का क्या मतलब। 

रिपोर्ट दर्ज हुई है, तो मामले की जांच हो रही है। मेरा पुत्र दोषी नहीं है। घटनास्थल पर अगर मेरे पुत्र के होने का कोई साक्ष्य मिलता है, तो मैं मंत्री पद से इस्तीफा दे दूंगा। उन्होंने कहा कि उनका पुत्र उनके घर में ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed