{"_id":"6507496ba29335e15d0d1864","slug":"private-buses-collide-head-on-on-sharda-bridge-six-injured-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-5931-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: शारदा पुल पर आमने-सामने टकराईं प्राइवेट बसें, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: शारदा पुल पर आमने-सामने टकराईं प्राइवेट बसें, छह घायल
विज्ञापन
पलिया शारदा नदी पुल पर टकराई खड़ी बसें।
पलियाकलां। पलिया-भीरा रोड पर शारदा नदी पुल पर रविवार को दो प्राइवेट बसों में आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें दोनों बसों के छह यात्री बुरी तरह से घायल हो गए। कई यात्रियों को मामूली चोटें आईं हैं। घटना के बाद पुल पर जाम की स्थिति बनी रही।
पलिया-भीरा रोड पर लखीमपुर जा रही बस जैसे ही शारदा पुल पर पहुंची कि अचानक से तेज बिजली कड़कने से सामने से आ रही बस अनियंत्रित हो गई। जिसके बाद दोनों बसों की आमने-सामने टक्कर हो गई। तेज आवाज के साथ हुई टक्कर से बस में सवार यात्रियों में अफरातफरी मच गई और वह एक-दूसरे पर जाकर गिरे। छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को एंबुलेंस की मदद से पलिया सीएचसी में भर्ती कराया गया।
इनमें निघासन निवासी हजारी के 65 वर्षीय पुत्र प्यारेलाल, भीरा के जनपुरवा निवासी रमेश की 45 वर्षीय पत्नी सुशीला, भीरा के मलूकापुर पहाड़ापुर निवासी मूलचंद्र की 55 वर्षीय पत्नी काजल, तिकुनियां के गंगानगर निवासी बलविंदर सिंह की 50 वर्षीय पत्नी अमरीक कौर, मोहल्ला किसान द्वितीय के कल्याण सिंह के 45 वर्षीय पुत्र महेंद्र सिंह व मझगईं के कंधरहिया निवासी महेश प्रसाद का 22 वर्षीय पुत्र शोभित घायल हुए हैं। कुछ यात्रियों को मामूली खरोंचे आईं हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक तरफ से वाहनों को निकलवाकर जाम खुलवाया।