फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   private bus returning from Manauna Dham overturned woman died in lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: मनौना धाम से लौट रही निजी बस पलटी, महिला की मौत, 10 से अधिक श्रद्धालु घायल

Tue, 10 Jun 2025 01:23 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 10 Jun 2025 01:23 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी में मोहम्मदी-शाहजहांपुर मार्ग पर मंगलवार सुबह एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। 10 से अधिक लोग घायल हुए हैं। ये सभी लोग मनौना धाम से लौट रहे थे। 

विज्ञापन
private bus returning from Manauna Dham overturned woman died in lakhimpur kheri
घायल बच्चे का खून साफ करता स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी में मंगलवार सुबह मनौना धाम से श्रद्धालुओं को लेकर लौट रही निजी बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। घायलों को शाहजहांपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा मोहम्मदी-शाहजहांपुर हाईवे पर सुबह 10:00 बजे हुआ। बस में सवार श्रद्धालुओं का कहना था कि चालक को अचानक झपकी आ गई, जिससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई। 

विज्ञापन


तहसील धौरहरा और अमेठी क्षेत्र के लगभग 60 लोग बरेली के आंवला स्थित मनौना धाम दर्शन के लिए गए थे। जहां से मंगलवार सुबह सभी लोग अपने घर को लौट रहे थे। वापस आते समय शाहजहांपुर-मोहम्मदी हाईवे पर गोकन बरैचा के पास चालक को झपकी आने से बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। 10 से अधिक लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन


मृतका की पहचान कंचन लता तिवारी (60 वर्ष) पत्नी अशोक तिवारी निवासी कस्बा धौरहरा के तौर पर हुई है। देशराज पुत्र चुन्ना, ऱामरतन पुत्र चंद्रभान, पिंटू पुत्र रामरतन, संगीता पत्नी रामरतन, दुलरी देवी पत्नी अवधराम, कलवती पत्नी सुनारे, सुखराम पुत्र राम आसरे सहित अन्य घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को शाहजहांपुर के अस्पताल भिजवाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed