फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Prithvipurva won the knockout tournament

Lakhimpur Kheri News: पृथ्वीपुरवा ने जीता नॉकआउट टूर्नामेंट

Sun, 25 May 2025 11:11 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Prithvipurva won the knockout tournament
विजेता टीम को ट्राफी देते आयकर अधिकारी जितेंद्र वर्मा व अन्य। संवाद
निघासन। लोधपुरवा गांव के सुंदर मैदान में रविवार को खेले गए डॉ. मोहम्मद हसन नॉकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट में पृथ्वीपुरवा की राहुल इलेवन ने ताहिर इलेवन लोधपुरवा को 43 रन से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राहुल इलेवन पृथ्वीपुरवा की शुरुआत लड़खड़ाती रही। ओपनर अभिषेक सात और कप्तान राहुल मात्र एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
विज्ञापन

ताहिर इलेवन के गेंदबाज अजय मिश्र ने शुरुआती ओवरों में घातक गेंदबाजी करते हुए टीम को बैकफुट पर ला दिया। मात्र 20 रन के स्कोर पर पृथ्वीपुरवा ने अपने पांच विकेट गंवा दिए। ऐसे में बल्लेबाजी करने आए सचिन ने मोर्चा संभालते हुए 15 गेंदों पर तेज 35 रन ठोके। बल्लेबाज लाल ने भी 12 रनों का अहम योगदान दिया। निर्धारित 15 ओवर में टीम ने 99 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ताहिर इलेवन की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई। ओपनर सलीम बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका और पूरी टीम 54 रन पर ही सिमट गई।

राहुल इलेवन पृथ्वीपुरवा की जीत के हीरो पोलू रहे, जिन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए कई अहम विकेट चटकाए। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच और पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट खेल के लिए मैन ऑफ द सीरीज के पुरस्कार से नवाजा गया।

मैच के मुख्य अतिथि लखनऊ से आए आयकर अधिकारी जितेंद्र वर्मा रहे। मूल रूप से इसी गांव से ताल्लुक रखने वाले जितेंद्र वर्मा ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। डॉ. मोहम्मद हसन के पुत्र इमरान, प्रधान पुत्र पंकज मौर्या, अमन अवस्थी, अतहर अली, नाजिम अली, जावेद, रवि वर्मा, शोएब, निसार अहमद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed