फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Principal is to take up the chair of women in 395 villages

395 ग्राम पंचायतों में महिलाएं संभालेंगी प्रधान की कुर्सी

Sun, 27 Sep 2015 10:38 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sun, 27 Sep 2015 10:38 PM IST
विज्ञापन
Principal is to take up the chair of women in 395 villages
जिले की 1167 ग्राम पंचायतों के प्रधान पद के लिए रविवार को आरक्षण की अनंतिम सूची डीएम ने जारी कर दी है। जारी आरक्षण सूची के मुताबिक कुल 395 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं। जबकि 582 सीटें सामान्य के लिए हैं। इनमें से 188 सीटें सामान्य महिला के लिए आरक्षित हैं। प्रधान पद पर आरक्षण की स्थिति जानने के लिए सुबह से ही लोग बेताब थे। यह सूची शनिवार शाम को ही फाइनल कर दी गई थी लेकिन डीएम के हस्ताक्षर न हो पाने के कारण उनके लखनऊ से वापस आने पर रविवार को जारी हो सकी। इस बीच लोगों में ऊहापोह की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

ग्राम पधान पद के लिए जो आरक्षण सूची जारी की गई है उसके मुताबिक अनुसूचित जाति के लिए कुल 175 सीटें आरक्षित हैं इनमें से 97 सीटें अनुसूचित जाति महिला के लिए हैं। अनुसूचित जनजाति के लिए कुल छह सीटें हैं इनमे दो  महिलाओं के लिए हैं। पिछड़ी जाति के लिए कुल 307 सीटें आरक्षित की गई हैं  इनमें 108 सीटें महिलाओं के लिए है। जबकि सामान्य महिला के लिए 188 सीटें  आरक्षित की गई हैं।
विज्ञापन

आरक्षण सूची देखने को उमड़ी विकास भवन में भीड़
आरक्षण की स्थिति जानने के लिए विकास भवन में जमा हो गए और देर शाम तक वहां भीड़ लगी रही। लोग मोबाइल से सूची की फोटो खींचने का प्रयास कर रहे थे। रविवार को पूरे दिन लोगों में ग्राम पंचायतों को आरक्षण जानने को बेताब रहे।इसके चलते लोग एक दूसरे से आरक्षण की स्थिति जानने की कोशिश में लगे रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


--
ब्लाकों में देर शाम तक नहीं पहुंच सकी आरक्षण सूची
जिले के 15 ब्लाकों में देर शाम तक आरक्षण सूची नहीं पहुंच सकी। आरक्षण को लेकर जितनी उत्सुकता लोगों को जिला मुख्यालय पर थी। उससे ज्यादा ग्रामीण क्षेत्र मे थी। रविवार को सुबह से लोग ब्लाक मुख्यालय पर जमा होकर आरक्षण सूची चस्पा होने का इंतजार करते दिखाई दिए।  
--
ग्राम प्रधान पद के लिए आरक्षण की स्थिति
जिले में कुल ग्राम पंचायतें..................1167
आरक्षण                          कुल                      महिला
अनुसूचित जनजाति        06                          02
अनुसूचित जाति             272                         97
पिछड़ा वर्ग                      307                       108
सामान्य                         582                       188

योग                              1167                       395
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed