फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Prime Minister will virtually inaugurate Gola and Malani railway stations today

Lakhimpur Kheri News: गोला, मैलानी रेलवे स्टेशन का प्रधानमंत्री आज वर्चुअली करेंगे उद्घाटन

Thu, 22 May 2025 12:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister will virtually inaugurate Gola and Malani railway stations today
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुवल कार्यक्रम को लेकर गोला रेलवे स्टेशन पर की गई तैयारी। संवाद
गोला गोकर्णनाथ/मैलानी। अमृत भारत योजना के तहत लखीमपुर, गोला और मैलानी रेलवे स्टेशनों काे पुनर्विकसित कराया गया। मैलानी और गोला का काम पूरा हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को वर्चुअली दोनों रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन

अमृत स्टेशन योजना के तहत गोला गोकर्णनाथ रेलवे स्टेशन का 6.65 करोड़ में पुनर्विकसित कराया गया। जिसमें 900 वर्ग मीटर में फसाड, 156 वर्ग मीटर में पोर्च एरिया, 600 वर्ग मीटर में सर्कुलेटिंग एरिया, दिव्यांगों के लिए विशेष सुविधा का प्रबंध किया गया है। निरीक्षक मैलानी मनोज कुमार ने बताया कि आज सुबह 9:30 बजे प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए स्टेशन का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर आरके सिंह, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर ईएनएचएम रोहित त्रिपाठी मौजूद रहेंगे। इधर, मैलानी रेलवे स्टेशन का पुनर्विकसित 18 करोड़ से कराया गया। मैलानी में भव्य प्रवेश द्वार, आकर्षक फसाड, हाई मास्ट लाइटिंग, आधुनिक प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर, मॉडर्न टॉयलेट और दिव्यांगजन के लिए सुगम रैंप जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उच्चीकृत प्लेटफॉर्म, यात्री शेल्टर, कोच इंडिकेशन सिस्टम और सूचना के लिए डिजिटल डिस्प्ले, पोर्च पार्क का निर्माण किया गया है। मैलानी स्टेशन एक महत्वपूर्ण जंक्शन है। यहां से दुधवा नेशनल पार्क जाने को मीटर गेज की ट्रेन जाती है। इसमें एक विशेष रूप से डिजाइन किया हुआ टूरिस्ट कोच लगाया जाता है।

अमृत भारत स्टेशनों के तहत मैलानी, गोला सहित 19 स्टेशनों में का उद्घाटन प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से करेंगे। जिसमें बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, स्वामी नारायण छपिया, रामघाट हाल्ट, इज्जतनगर, बरेली सिटी, उझानी, हाथरस सिटी, सुरेमनपुर, बिजनौर, सहारनपुर, फतेहाबाद, गोवर्धन, इदगाह आगरा जंक्शन, पोखरायां, गोविंदपुरी और करछना शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed