फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Presenting an unbelief motion against two block chiefs

दो ब्लॉक प्रमुखों के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश 

Sat, 24 Jun 2017 10:22 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Sat, 24 Jun 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
Presenting an unbelief motion against two block chiefs
राजनीत‌ि - फोटो : अमर उजाला
भाजपा नेताओं की अगुवाई में ईसानगर और बिजुआ के बीडीसी हुए लामबंद, सौंपे शपथ पत्र
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष, धौरहरा और गोला के विधायक भी रहे मौजूद
15 दिन बाद तय होगी अविश्वास प्रस्ताव पर बैठक की डेट

प्रदेश में योगी सरकार आने के बाद सपा के क्षत्रपों को धराशाई करने का सिलसिला जोर पकड़ रहा है। फूलबेहड़ ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर फैसला सात जुलाई को सामने आना है। इससे पहले ही भाजपा जिलाध्यक्ष शरद वाजपेयी और विधायक बाला प्रसाद अवस्थी, अरविंद गिरि की अगुवाई में शनिवार को ईसानगर और बिजुआ ब्लॉक के बीडीसी सदस्यों ने डीएम कार्यालय पहुंचकर अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है। दोनों ब्लॉक प्रमुखों के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव शपथ पत्रों के साथ डीपीआरओ को सौंपे गए। इससे सपा समर्थित अन्य ब्लॉक प्रमुखों में खलबली मच गई है। अब मितौली और बेहजम के ब्लॉक प्रमुख निशाने पर आ गए हैं। 
विधायक बाला प्रसाद अवस्थी की अगुवाई में ईसानगर ब्लॉक की बीडीसी अनीता देवी पत्नी रामनाथ समेत करीब 93 बीडीसी सदस्य लखीमपुर पहुंचे। इसके बाद भाजपा नेताओं के साथ सभी बीडीसी ने डीएम कार्यालय में अविश्वास प्रस्ताव डीपीआरओ सुनील कुमार पांडेय को सौंपा, जिसके साथ ही 68 बीडीसी सदस्यों के शपथ पत्र संलग्न किए गए हैं। अविश्वास प्रस्ताव लाने के पीछे कारणों के बारे में बीडीसी सदस्यों ने आरोप लगाया है कि ईसानगर ब्लॉक प्रमुख मंजूलता ने कभी नियमित तौर पर बैठकें नहीं कराई और न ही सही ढंग से समितियों का गठन किया गया। इसके कुछ देर बाद गोला विधायक अरविंद गिरि की अगुवाई में बिजुआ ब्लॉक के प्रमुख प्रीतेंद्र सिंह के खिलाफ लामबंद हुए करीब 80 बीडीसी सदस्य डीएम कार्यालय पहुंचे। सभी ने ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ सही ढंग से कार्य न करने का आरोप लगाते हुए अविश्वास प्रस्ताव डीपीआरओ को सौंपा, जिसमें 70 बीडीसी के शपथ पत्र संलग्न हैं। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष उमाशंकर मिश्रा, सुनील बाथम, रामजी मौर्या, अजय टंडन, ज्ञानेंद्र अवस्थी, राजीव अवस्थी, राजू गौतम, राकेश गौतम, आशुतोष, देवदत्त, मोंटी गिरि, महेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

--
यह है जीत का गणित
ईसानगर ब्लॉक में कुल 113 बीडीसी सदस्य हैं, जिसके आधे से एक अधिक सदस्य होना बहुमत के लिए जरूरी है। इस लिहाज से जरूरी 58 सदस्यों से कहीं अधिक 68 बीडीसी के शपथ पत्र संलग्न कर दावा मजबूती से पेश किया गया है। वहीं ब्लॉक बिजुआ में कुल 120 बीडीसी सदस्य हैं, जिसमें बहुमत के लिए 61 सदस्यों का समर्थन अनिवार्य है। लिहाजा यहां भी 70 सदस्यों के शपथ पत्र अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में पेश किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बेहजम और मितौली के प्रमुख होंगे अगला निशाना
त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव की प्रक्रिया तीन जुलाई को संपन्न हो जाएगी, जिसके बाद बेहजम और मितौली ब्लॉक के प्रमुखों के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने की प्रबल संभावना है। क्योंकि इन ब्लॉकों में संभावित उम्मीदवार ही बीडीसी सदस्य के रिक्त पदों पर चुनाव लड़ रहे हैं, जिसके परिणाम आने के तुरंत बाद अविश्वास प्रस्ताव डीएम के समक्ष पेश किया जा सकता है। 

--
बाक्स=वर्जन 
ईसानगर और बिजुआ ब्लॉक के प्रमुखों के खिलाफ प्रस्तुत अविश्वास प्रस्ताव एवं संलग्नकों की जांच कराई जाएगी। 15 दिन बाद सभी बीडीसी सदस्यों को नोटिस जारी कर निर्धारित तिथि पर बैठक की जाएगी। 
सुनील कुमार पांडेय, डीपीआरओ
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed