{"_id":"51e863ecded586f5286b7d63c70664e0","slug":"preparations-today-will-shivpal-singh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैयारियां पूरी, आज आएंगे शिवपाल सिंह ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैयारियां पूरी, आज आएंगे शिवपाल सिंह
लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 09 Feb 2015 07:51 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह के आगमन को लेकर सोमवार को दिनभर प्रशासन तैयारियों में जुटा रहा। पुलिस लाइंस में हेलीपैड की पेंटिंग और अन्य तैयारियां की गईं, वहीं जिला सहकारी बैंक में होने वाले कार्यक्रम की तैयारी को भी अंतिम रूप दिया गया। उधर डीएम किंजल सिंह और एसपी अरविंद सेन दोपहर बाद तिकुनियां पहुंचे और शिलान्यास स्थल तथा मंच की व्यवस्थाएं देखीं।
बताया जाता है कि शिवपाल सिंह बैंक की एक वेबसाइट भी लांच करेंगे। सपा जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल ने सोमवार को शिवपाल सिंह के आगमन को लेकर पुलिस लाइंस के हेलीपैड और जिला सहकारी बैंक जाकर सभापति पपिल मनार से मंत्रणा कर तैयारियाें की समीक्षा की।
तिकुनियां। कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव के सभास्थल और पचपेड़ी घाट पुल के शिलान्यास स्थल का डीएम और एसपी ने भ्रमण कर जायजा लिया। उनके साथ कार्यक्रम संयोजक और जिला पंचायत सदस्य राजीव गुप्ता समेत तमाम सपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। शिवपाल सिंह निघासन स्थित पचपेंड़ी घाट के पुल का शिलान्यास करने डेढ़ बजे तिकुनियां पहुंचेंगे। इसके बाद महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज के मैदान पर सभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
यह है शिवपाल सिंह का कार्यक्रम - 11.15 बजे ला मार्टीनियर कॉलेज ग्राउंड लखनऊ से हेलीकाप्टर से प्रस्थान,11.45 बजे पुलिस लाइंस लखीमपुर खीरी आगमन, इसके बाद वह जिला सहकारी बैंक में आयोजित सामान्य निकाय की बैठक में बितौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। दिन में1.15 बजे जिला सहकारी बैंक से पुलिस लाइंस के लिए प्रस्थान करेंगे, दिन में 1.30 बजे हेलीकाप्टर से तिकुनियां पहुंचकर लोक निर्माण/सिंचाई विभाग की विभिन्न परियोजनाओं और पचपेंड़ी घाट पुल का शिलान्यास, दिन में 2.30 तिकुनियां से हेलीकाप्टर ले लखनऊ के लिए चले जाएंगे।