फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Preparations to catch the tiger active near Lohia Bridge

Lakhimpur Kheri News: लोहिया पुल के पास सक्रिय बाघ को पकड़ने की तैयारी

Wed, 28 Aug 2024 01:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
Preparations to catch the tiger active near Lohia Bridge
बांकेगंज-कुकरा मार्ग पार करता बाघ। फाइल फोटो। स्त्रोत-सोशल मीडिया।
बांकेगंज। गोला और मैलानी रेंज के जंगल की सीमा पर स्थित लोहिया पुल के पास कई दिन से दिखाई पड़ रहे बाघ को इंसानों के लिए खतरा मानते हुए वन विभाग गंभीर है। जल्द ही बाघ को बेहोश कर पकड़ने के लिए वन मुख्यालय से अनुमति मांगी जाएगी।
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन मैलानी और दक्षिण खीरी वन प्रभाग गोला रेंज की सीमा से गुजरने वाले बांकेगंज-कुकरा मार्ग पर स्थित बरौंछा नाला के लोहिया पुल के पास आए दिन बाघ राहगीरों को दिखाई दे रहा है। वन विभाग का मानना है कि यदि यह बाघ इसी जगह मौजूद रहा तो इंसानों के लिए खतरा बन सकता है। साथ ही बाघ खुद खतरे में आ सकता है।
विज्ञापन

इसे देखते हुए दुधवा टाइगर रिजर्व के एफडी ललित कुमार वर्मा और दक्षिण खीरी वन प्रभाग के डीएफओ संजय बिश्वाल जल्द ही वन मुख्यालय को पत्र लिखकर बाघ को ट्रैंक्यूलाइज (बेहोश) करने की अनुमति मांगेंगे। फिलहाल बाघ की निगरानी के लिए कई टीमें लगाई गईं हैं। ताकि बाघ सुरक्षित रहे और वह किसी इंसान को भी नुकसान न पहुंचा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को भी दिखा बाघ
सोमवार को दोपहर में यह बाघ बीच रास्ते पर आ गया था, जिससे कुछ देर के लिए बांकेगंज-कुकरा मार्ग पर दोनों ओर आवागमन थम गया। एक आटो रिक्शा अनियंत्रित होकर खाई में चला गया था। गनीमत रही कि आटो में कोई सवारी नहीं थी। पिछले कई दिनों से यह बाघ इसी जगह पर दिखाई पड़ रहा है, जिससे राहगीर दहशत में हैं।


बांकेगंज-कुकरा मार्ग पर लोहिया पुल के पास लगातार बाघ देखे जाने से बाघ की सुरक्षा खतरे में है। यह बाघ राहगीरों को भी नुकसान पहुंचा सकता है। इसके चलते बाघ को ट्रैंक्यूलाइज कर उसे प्राकृतवास में छोड़े जाने के लिए वन मुख्यालय को जल्द ही पत्र लिखा जाएगा। - संजय बिश्वाल, डीएफओ, दक्षिण खीरी वन प्रभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed