फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Preparations for the CM's possible visit are in full swing, a helipad will be built in Chandan Chowki

Lakhimpur Kheri News: सीएम के संभावित दौरे की तैयारी तेज, चंदनचौकी में बनेगा हेलीपैड

Sun, 05 Apr 2026 11:06 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 05 Apr 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Preparations for the CM's possible visit are in full swing, a helipad will be built in Chandan Chowki
चंदनचौकी में चल रही तैयारी । स्रोत: विभाग
पलियाकलां। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आठ अप्रैल को संभावित आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। कार्यक्रम को लेकर चंदनचौकी स्थित सरस्वती विद्या मंदिर के पास जमीन को सभा स्थल के रूप में चुना गया है, जहां तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
विज्ञापन

विद्यालय के पास हेलीपैड का निर्माण कराया जा रहा है। सुरक्षा और प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए हेलीपैड से करीब 100 मीटर की दूरी पर मुख्य मंच भी तैयार किया जा रहा है, जहां से मुख्यमंत्री जनसभा को संबोधित कर सकते हैं। शुक्रवार को जिलाधिकारी दुर्गाशक्ति नागपाल और पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। हालांकि, अब तक मुख्यमंत्री के दौरे का आधिकारिक प्रोटोकॉल जारी नहीं हुआ है, लेकिन संभावित कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन कोई जोखिम नहीं लेना चाहता।
विज्ञापन

तहसील, पुलिस, स्वास्थ्य, शिक्षा और विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तैयारियों में जुटे हैं। कार्यक्रम स्थल पर बैरिकेडिंग, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाएं तेजी से की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम डॉ. अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि प्रोटोकॉल अभी प्रतीक्षित है, लेकिन आठ अप्रैल को संभावित दौरे को देखते हुए लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था समेत सभी इंतजामों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed