{"_id":"67952d87d884deab9c0b4d1c","slug":"preparation-to-send-25-contracted-buses-of-lakhimpur-depot-to-kumbh-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-137922-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर डिपो की 25 अनुबंधित बसों को कुंभ भेजने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर डिपो की 25 अनुबंधित बसों को कुंभ भेजने की तैयारी
विज्ञापन
लखीमपुर रोडवेज बस स्टेशन पर खड़ी बसें। संवाद
लखीमपुर खीरी। गोला डिपो के बाद अब लखीमपुर की 25 अनुबंधित रोडवेज बसों को कुंभ भेजने की तैयारी की जा रही है। शासन से पत्र आने के बाद अफसरों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। चालक-परिचालकों की लिस्ट तैयार करने के साथ ही बसों को चिह्नित करने का काम शुरू कर दिया है।
लखीमपुर डिपो के पास 83 अनुबंधित बसें हैं, जो लखनऊ, सीतापुर, शाहजहांपुर, धौरहरा आदि मार्गों पर चलती हैं। इसमें 25 बसों को कुंभ में भेजने की तैयारी है। अगर लखीमपुर डिपो की बसें कुंभ चलीं जाएंगी तो यहां दिक्कतें शुरू हो जाएगी। जिले में पहले से ही बसों का अभाव है, और संख्या कम होने से दिक्कतें और बढ़ जाएंगी।
हालांकि यह बसें कब भेजी जानी हैं। इसकी तिथि अभी तक तय नहीं हो सकी, लेकिन ऊपर से आदेश आते ही तत्काल बसों को भेज दिया जाएगा। विभागीय अफसरों ने बताया कि डिपो की 25 बसों को भेजने की तैयारी कर ली गई है। आदेश आते ही बसों को रवाना कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
गोला डिपो की जा चुकी हैं 40 से अधिक बसें
प्रयागराज कुंभ के लिए गोला डिपो की 71 रोडवेज बसों को भेजा जाना है, जिसमें अब तक 40 से अधिक बसों को भेज दिया गया। एक साथ 40 बसों की संख्या कम होने से गोला में परिवहन व्यवस्था लड़खड़ा गई है।