फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Preparation to run from Vistadome Coach 16

विस्टाडोम कोच 16 से चलाने की तैयारी

Wed, 06 Oct 2021 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
Preparation to run from Vistadome Coach 16
मैलानी रेलवे स्टेशन पर खड़े विस्टाडोम कोच। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

मैलानी से नानपारा के बीच दुधवा नेशनल पार्क के जंगल देखने को मिलेंगे

विज्ञापन
मैलानी (लखीमपुर खीरी)। पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मैलानी से नानपारा के बीच विस्टाडोम कोच अब 16 अक्तूबर से चलाने की तैयारी है। हालांकि पहले इन्हें नौ अक्तूबर से चलाया जाना था, लेकिन रेलवे बोर्ड से अनुमति मिलने में देरी होने की वजह से ऐसा नहीं हो सका है।
एनई रेलवे ने मध्य प्रदेश स्थित वेस्टर्न रेलवे के डॉ. भीमराव अंबेडकर कोचिंग कांप्लेक्स से विस्टाडोम कोच की तर्ज पर मीटरगेज के दो कोच एसी कोच बनवाए हैं, जोकि बाहर से देखने में विस्टाडोम कोच की तरह ही हैं और 14 अगस्त को ये कोच मैलानी आ चुके हैं। रेलवे पहले चरण में इन कोच से पर्यटकों को मीटरगेज के मैलानी-बहराइच खंड के बीच संचालित एक जोड़ी पैसेंजर में अटैच कर मैलानी से नानपारा के बीच दुधवा नेशनल पार्क के जंगलों की सैर कराएगा। साठ सीटर ये कोच पूर्णतया वातानुकूलित हैं और इनके अंदर सोफानुमा सीटें, अंदर छोटा किचन भी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, पहले इन कोच को नौ अक्तूबर से चलाया जाना था, लेकिन रेलवे बोर्ड से अप्रूवल मिलने में देरी हो जाने के कारण संचालन शुरू नहीं होगा। अब रेलवे ने 16 अक्तूबर से संचालन की पक्की तैयारी कर ली है। शीघ्र ही कोच के संचालन का नोटिफिकेशन और किराया तय हो जाएगा। प्रत्येक कोच में पर्यटकों को वन और वन्यजीवों की जानकारी देने के लिए एक गाइड और पैक्ड फूड के साथ-साथ कैटरिंग का भी इंतजाम भी होगा। जिसमें पर्यटकों को चाय, काफी, कोल्ड ड्रिंक्स, चाऊमीन के साथ ही पेटीज, पेस्ट्री आदि भी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्घाटन के दिन स्कूली बच्चों को ले जाने की है योजना

मैलानी। रेलवे ने विस्टाडोम कोच के उद्घाटन के दिन इनसे स्कूली बच्चों को जंगल की सैर कराने का प्लान फिलहाल बनाया है। दो स्कूलों के बच्चे पहले पर्यटक होंगे। उद्घाटन के दिन कोच की सजावट की जाएगी और रेलवे स्टेशन पर पर्यटकों को आकर्षित करने वाले वन, वन्यजीवों से संबंधित पोस्टर, पंफलेट लगाए जाएंगे। कोच के अंदर ही केक काटा जाएगा। इसके अलावा बच्चों की क्विज प्रतियोगिता का आयोजन भी कोच के अंदर ही किया जाएगा। क्विज प्रतियोगिता में वन और वन्यजीवों पर आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रथम, द्वितीय, तृतीय विजेेता को प्रमाणपत्र दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed