{"_id":"6aa98b177ecab0795304db98","slug":"pregnant-women-were-given-premature-discharge-at-phoolbehad-chc-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1011-185082-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: फूलबेहड़ सीएचसी में प्रसूताओं को समय से पहले दी छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: फूलबेहड़ सीएचसी में प्रसूताओं को समय से पहले दी छुट्टी
Tue, 15 Sep 2026 11:44 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 15 Sep 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
बाढ़ शिविर का जायजा लेते सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता। स्रोत : स्वास्थ्य विभाग
लखीमपुर खीरी। सीएचसी फूलबेहड़ में प्रसूताओं को 48 घंटे से पहले घर जाने की अनुमति देने पर सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने नाराजगी जताई। उन्होंने गर्भवती माताओं और परिजनों की काउंसलिंग कर प्रसूताओं को 48 घंटे तक डॉक्टरों की निगरानी में रखने के निर्देश दिए। भविष्य में ऐसा मामला मिलने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी।
सीएमओ ने मंगलवार को सीएचसी फूलबेहड़ का औचक निरीक्षण किया। रिकॉर्ड में पिछले 48 घंटे में छह संस्थागत प्रसव मिले। इनमें प्रसूताओं को समय से पहले ही घर जाने की अनुमति दी गई थी।
अस्पताल परिसर में साफ-सफाई उपयुक्त न मिलने पर संबंधित अधिकारी से जवाब-तलब किया गया। ओपीडी में डॉक्टरों के अपने रजिस्टर में मरीजों का ट्रीटमेंट न लिखने पर भी सीएमओ ने नाराजगी जताई। इसके बाद उन्होंने श्रीनगर और खमरिया की बाढ़ राहत चौकियों का निरीक्षण किया। यहां स्वास्थ्य सेवाएं और व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं। संवाद