फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Pre-board exams to be held from January 7 to 20, timetable released

Lakhimpur Kheri News: सात से 20 जनवरी तक होंगी प्री-बोर्ड परीक्षाएं, समय-सारिणी जारी

Fri, 02 Jan 2026 11:15 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 02 Jan 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Pre-board exams to be held from January 7 to 20, timetable released
लखीमपुर खीरी। प्री बोर्ड परीक्षा के लिए समय-सारिणी जारी कर दी गई है। जिले में सात जनवरी से लेकर 20 जनवरी तक परीक्षाएं संपन्न होंगी। परीक्षा पारदर्शी तरीके से संपन्न हों, इसके लिए सीसी कैमरों की निगरानी में पेपर कराए जाएंगे।
विज्ञापन


डीआईओएस विनोद मिश्रा ने बताया कि प्री बोर्ड परीक्षा को लेकर प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी किए जा रहे हैं। साथ ही प्रश्नपत्र से लेकर विद्यालयों में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की बात कही है। जिले के 316 माध्यमिक विद्यालयों में परीक्षा होगी। सात जनवरी को हाईस्कूल में हिंदी विषय का प्रश्नपत्र होगा। वहीं, इंटरमीडिएट में अर्थशास्त्र एवं कंप्यूटर विषय की परीक्षा होगी। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 2:15 बजे तक होगी।
विज्ञापन

बताया कि प्री-बोर्ड परीक्षा का आयोजन बोर्ड परीक्षा के तहत कराई जाएगी। इस बार कुल 90244 छात्र-छात्राएं प्री बोर्ड की परीक्षा देंगे। यही छात्र यूपी बोर्ड की परीक्षा में शामिल होंगे। बताया कि इस परीक्षा में कम अंक मिलने वाले छात्र-छात्राओं के लिए विशेष कक्षाओं का आयोजन किया जाएगा, ताकि बोर्ड परीक्षा में वह अच्छे अंक हासिल कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed