फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Prayers of worshipers who sought peace in the country

नमाजियों ने मांगी मुल्क में अमन की दुआएं

Fri, 17 Jun 2016 10:43 PM IST
अमर उजाला  ब्यूरो लखीमपुुर खीरी।
अमर उजाला  ब्यूरो लखीमपुुर खीरी। Updated Fri, 17 Jun 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
Prayers of worshipers who sought peace in the country
रमजान - फोटो : अमर उजाला
 रमजान के दूसरे जुमे की नमाज अदा करने को मस्जिदों में शुक्रवार को रोजेदारों की भारी भीड़ रही। शहर की जामा मस्जिद, मीनार मस्जिद, सुनहरी मस्जिद, हिदायतनगर मस्जिद, नौरंगाबाद मस्जिद, हाथीपुर मस्जिद समेत शहर की सभी मस्जिदों में पेश इमामों ने रोजेदारों को नमाज पढ़ाई। रोजेदारों में बच्चे भी बड़ी संख्या मौजूद रहे।
विज्ञापन

कुकरा। मोहल्ला रजानगर की नूरी मस्जिद में नमाजियों ने जुमे की नमाज पढ़कर मुल्क के अमन चैन की दुआ मांगी। रमजान माह के मद्देनजर मुईद रजा पेश इमाम, ताज मस्जिद में बली मोहम्मद ने, अंसारी मस्जिद में पेश इमाम अब्दुलसलाम, चांद मस्जिद में हाफिज अब्दुल बहाव ने नमाज पढ़ाई।
विज्ञापन


बयां की रोजे की फजीलत
मझगईं। माहे रमजान के दूसरे जुमे में बेला मस्जिद के पेश इमाम हाफिज शहनवाज उस्मानी ने तकरीर में रोजे की फजीलतें बयान कि और रोजे न रखने वालों के हर्ष को बताया। उन्होंने कहा कि रोजे रखने के साथ पांच वक्त की नमाज पढ़ना चाहिए और माल की जकात निकालकर गरीबों को देना चाहिए ताकि रोजे कबूल हो सकें। हाफिज ने बताया कि ईद की नमाज रोजदारों के लिए है, बेरोजदारों के लिए नहीं । कस्बे की मस्जिद में शनिवार (आज) को कुरान मुकम्मल होगी। इस अवसर पर मीलाद शरीफ भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed