फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Pramod has been running around officials for a year

Lakhimpur Kheri News: एक साल से अधिकारियों के चक्कर काट रहे प्रमोद

Wed, 23 Jul 2025 11:33 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 23 Jul 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Pramod has been running around officials for a year
पीड़ित प्रमोद कुमार।
गोला गोकर्णनाथ। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी प्रमोद कुमार करीब एक वर्ष से कार्रवाई के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन मुकदमा नहीं दर्ज किया गया। उन्होंने मुख्यमंत्री से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम दलेल नगर निवासी प्रमोद कुमार ने बताया, कि 27 फरवरी 2024 को दोपहर समय करीब दो बजे गांव के ही कुछ लोगों ने जमीन की रंजिशन में छप्पर में पीछे से आग लगा दी थी। इसमें उसके घर का घरेलू सामान चारपाई, पंपिंग सेट का पाइप और लकड़ी के गुटके जल गए। अगले दिन घटना में तहरीर दी गई थी और जनसुनवाई पोर्टल पर प्रार्थना पत्र भेजा था, लेकिन तत्कालीन उप निरीक्षक ने मनगढ़ंत तथ्यों के आधार पर आग लगाने का कारण शॉर्ट सर्किट होना दिखाकर दोनों पक्षों पर शांति भंग की कार्रवाई कर दी थी, जबकि छप्पर के ऊपर से कोई भी बिजली की लाइन नहीं निकली है। पीड़ित का कहना है, कि मामले में नामजद तहरीर देने के बावजूद भी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया। प्रभारी निरीक्षक अंबर सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed