फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Prakash Parv of Guru Govind Singh celebrated devoutly

श्रद्धापूर्वक मनाया गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व

Wed, 20 Jan 2021 11:42 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Prakash Parv of Guru Govind Singh celebrated devoutly
लखीमपुर खीरी। श्री गुरुगोविंद सिंह का प्रकाश पर्व बुधवार को जिले भर पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस उपलक्ष्य में गुरुद्वारों में सबद कीर्तन और लंगर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

शहर के गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में सुबह श्रीअखंड साहिब पाठ हुआ। इसके बाद दीवान सजा। सिख समुदाय के लोगों ने गुरुद्वारा पहुंचकर मत्था टेका और लंगर छका। रागी जत्था दिलबाग सिंह, अनूप सिंह, बलविंदर सिंह ने कीर्तन किया।
विज्ञापन

उधर, श्रीनिर्मल आश्रम में हर साल की तरह इस बार भी प्रकाश पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। गुरु ग्रंथ साहिब के पाठ के बाद रागी जत्था ने कीर्तन से संगत को निहाल कर दिया। गुरुद्वारा सिंह सभा में डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, एसपी विजय ढुल, एएसपी अरुण कुमार सिंह, कुलवंत सिंह खैरा, रंजीत सिंह, जरनैल सिंह, इंद्रपाल सिंह, नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर सजा दीवान
पलियाकलां। श्री गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व को लेकर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में समागम का आयोजन हुआ, जिसमें रागी, डाढ़ी जत्थों ने कथा और कीर्तन से संगत को निहाल किया।

सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व को लेकर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में अरदास कर दीवान सजाया गया। इसके बाद जत्थेदारों और कीर्तन जत्थे ने उनके जीवन व बलिदान पर प्रकाश डाला। बताया कि गुरु जी ने खालसा पंथ की स्थापना कर समाज में फैले भेदभाव को खत्म कर समानता स्थापित करने के साथ ही उनमें आत्मसम्मान और निडरता की भावना पैदा की। दोपहर बाद चले लंगर को लोगों ने खूब चखा। इस दौरान गुरुद्वारा सिंह सभा पलिया, स्त्री सत्संग सभा, आल इंडिया सिख फेडरेशन पलिया के अलावा स्कूली बच्चों का विशेष सहयोग रहा। एसडीएम डॉ. अमरेश कुमार, सीओ संजय नाथ तिवारी, इंस्पेक्टर भानुप्रताप सिंह ने भी गुरुद्वारे पहुंच मत्था टेका। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed