{"_id":"69f8de5f0660bb67560e3d19","slug":"power-supply-disrupted-due-to-wind-and-rain-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-174353-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: हवा और बारिश में डगमगाई बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: हवा और बारिश में डगमगाई बिजली आपूर्ति
Mon, 04 May 2026 11:28 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 04 May 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
पुवायां मार्ग पर बिजली लाइन पर गिरा पेड़। संवाद
- फोटो : भाजपा की जीत पर जश्न मनाते शहर विधायक, महापौर और संगठन के पदाधिकारी। स्रोतः भाजपा
लखीमपुर खीरी। जिले में रविवार देर रात तेज हवा और बारिश के चलते बिजली आपूर्ति बुरी तरह डगमगा गई। कई इलाकों में जंफर उड़ने और तार टूटने से घंटों बत्ती गुल रही, जिससे शहर से लेकर गांव तक अंधेरा छा गया। बिजली बाधित होने से सुबह लोगों को पेयजल संकट का भी सामना करना पड़ा।
नई बस्ती उपकेंद्र के कंपनी बाग क्षेत्र में जंफर उड़ने से लंबे समय तक आपूर्ति ठप रही। विकास भवन फीडर पर बीएसए कार्यालय के सामने ट्रांसफाॅर्मर की लीड जलने से एक घंटे से अधिक समय बिजली बाधित रही। जीआईसी के पास पेड़ की डाल तार पर गिरने से भी आपूर्ति प्रभावित हुई, जबकि बहादुरनगर और अस्पताल रोड पर भी बिजली संकट बना रहा।
छाउछ उपकेंद्र के पंजाबी कॉलोनी गुरुद्वारा क्षेत्र में तार टूटने से फॉल्ट हो गया। बलदेव नगर में वोल्टेज घटता-बढ़ता रहा। रामजानकी मंदिर के पास ट्रांसफाॅर्मर में आग लगने से दो घंटे से अधिक आपूर्ति ठप रही। सरस्वती देवी कॉलोनी में भी फॉल्ट रहा, जबकि गढ़ी उपकेंद्र क्षेत्र में 33 केवी लाइन में बड़ा फॉल्ट आने से स्थिति और खराब हो गई।
विज्ञापन
उपभोक्ताओं का कहना है कि कई बार एसडीओ और जेई को फोन किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका और बिजली बहाली की कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली।
उपकेंद्र बांकेगंज के संसारपुर फीडर से जुड़े दर्जनों गांवों में सोमवार को भी बिजली आपूर्ति बाधित रही। ग्रामीणों के अनुसार, आंधी के कारण कई स्थानों पर लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं, जिससे लोगों को रात भर जागकर समय बिताना पड़ा और पेयजल व्यवस्था भी प्रभावित रही।
-- -- -- -- -- --
बिजली लाइन पर गिरा पेड़, आपूर्ति ठप
मोहम्मदी। बारिश और तेज हवा में जेबीगंज में तीन बिजली खंभे गिर गए। पुवायां-मोहम्मदी मार्ग पर एक मैरिज लॉन के आगे बिजली लाइन पर आम का पेड़ गिरने से आपूर्ति बंद हो गई। पेड़ गिरने से एक मकान बाल-बाल बच गया। एसडीओ शुभम मौर्य ने बताया कि पेड़ गिरने और खंभे क्षतिग्रस्त होने के कारण आपूर्ति ठप हुई है। संवाद
-- -- -- -- --
कई गांवों में आपूर्ति बाधित, मरम्मत कार्य जारी
ममरी। गोला-मोहम्मदी फीडर लाइन से जुड़े कंजा, मूड़ा भाई, तुर्की खेड़ा, छितौनिया, धिरावां, कैथोला, ऊंचा गांव, साहुआपुर, बेहड़ा मुल्तान, खोखाय और हेमपुर गांवों में बिजली आपूर्ति ठप रही। जेई धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि लाइन को ठीक करने का कार्य जारी है और शाम तक आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। इसी तरह हैदराबाद फीडर लाइन से जुड़े ममरी, गोविंदापुर, बरगदिया, झारा और परेली गांवों की भी आपूर्ति बाधित रही। जेई अर्जुन सिंह के अनुसार, मरम्मत कार्य तेजी से कराया जा रहा है। संवाद