{"_id":"682e1d36502fc1833001709a","slug":"power-outage-for-forty-hours-consumers-in-a-bad-condition-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-146333-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: चालीस घंटे से बत्ती गुल, उपभोक्ताओं का हाल बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: चालीस घंटे से बत्ती गुल, उपभोक्ताओं का हाल बेहाल
विज्ञापन
ढखेरवा खालसा में 11000 लाइन पर गिरा पेड़। संवाद
लखीमपुर खीरी। विद्युत संविदा कर्मचारियों की हड़ताल के चलते जनपद की बिजली व्यवस्था पहले ही चरमराई है, बुधवार सुबह आई आंधी ने व्यवस्था और चौपट कर दी। आंधी से कई जगह बिजली लाइन पर पेड़ गिरने से आपूर्ति ठप हो गई। विभाग के पास कर्मचारियों की संख्या कम होने से दो घंटे के काम में 10-10 घंटे लगे हैं। आपूर्ति न मिलने से उपभोक्ता बेहाल हैं।
गढ़ी पॉवर हाउस के मोहल्ला शास्त्री में करीब 24 घंटे तक एक फेस की समस्या रही है। मंगलवार रात एक फेस चल गया था। बुधवार सुबह करीब 9:40 बजे के बाद बिजली आई। एक फेस न होने से घरों में अंधेरा रहा। पंखे व कूलर न चलने से लोग पूरी रात गर्मी की मार झेलते रहे। मिश्राना मोहल्ला में शट-डाउन होने से लोगों को बिजली नहीं मिल सकी। छाउछ उपकेंद्र के शिव काॅलोनी, छाउछ गांव, आशीर्वाद कॉलोनी, लालपुर आदि मोहल्लों में बिजली संकट रहा।
इधर, फरधान क्षेत्र के कैमहरा पाॅवर हाउस की आपूर्ति घंटों ठप रही। रात को ही लोगों ने विभागीय अफसरों के साथ ही 1912 नंबर पर शिकायत दर्ज कराई, लेकिन समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन
विद्युत उपकेंद्र मूड़ासवारान के अंतर्गत पड़ने वाले गांवों में बिजली सुचारु रूप से चल रही है, लेकिन विद्युत उपकेंद्र पर कार्य करने वाले संविदा कर्मचारी दूसरे दिन भी हड़ताल को लेकर गोला पाॅवर हाउस में धरने पर रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
बेहजम क्षेत्र में 35 घंटे बाधित रही आपूर्ति
बेहजम। बिजली कटौती बेहजम क्षेत्र में भी देखने को मिला। पाॅवर हाउस बेहजम की आपूर्ति करीब 35 घंटे बाधित रही। मंगलवार सुबह बत्ती गुल हो गई थी, जो बुधवार अपराह्न तीन बजे के बाद मिल सकी। जिसमें नीमगांव, बेहजम, अंछनिया, रारी, सरैंया, गुलचौरा मलिकपुर, बाछेपारा के लोगों को बिना बिजली हाल बेहाल हो गया। एसडीओ हसीब अहमद ने बताया कि जेई सहित अन्य कर्मचारी लगे हुए। संवाद
-- -- -- -- -- --
ममरी क्षेत्र में 40 घंटे से अधिक समय से आपूर्ति ठप
ममरी। गोला-मोहम्मदी फीडर लाइन से ग्राम धिरावा से कैथोला, ऊंचा गांव, बेहड़ा मुल्तान, सहुआपुर, खोखाय होते हुए हेमपुर को जाने वाली लाइन की आपूर्ति मंगलवार सुबह सात से ठप है, जिससे सभी गांव में अंधेरा पसरा है। खोखाय गांव की बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप है। ग्रामीणों ने बताया कि कोई भी अधिकारी फोन उठाने को तैयार नहीं है। हालत यह है कि ग्रामीणों में बिजली को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। बिजली आपूर्ति आखिर किन कारणों ठप है के बारे में भी कोई बताने को तैयार नहीं है। संवाद
-- -- -- -- -- -- --
खमरिया में मात्र छह घंटे मिली बिजली
खमरिया। ईसानगर ब्लाॅक में बेलतूआ पाॅवर हाउस व धौरहरा पाॅवर हाउस से खमरिया की आपूर्ति आती है। संविदा कर्मियों की हड़ताल चलते क्षेत्र में बिजली संकट हो गया। 24 घंटे में मात्र छह से सात घंटे ही बिजली मिल पा रही है। पर्याप्त बिजली न मिलने से नलकूप नहीं चल पा रहे, जिसकी वजह से गन्ना, मक्के आदि फसलें भी सूखने लगी हैं। खास बात यह है कि बिजली विभाग के अधिकारी कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। संवाद
-- -- -- -- -- -- --
40 घंटे से नहीं आ रहा एक फेस
मोहम्मदी। कस्बे के वार्ड संख्या 22 में मंगलवार शाम से फेस नहीं आ रहा है। इसकी वजह से उपभोक्ताओं का हाल बेहाल है। एसडीओ से शिकायत करने के बाद भी जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया। बिजली न मिलने से गर्मी की मार तो झेलनी पड़ ही रही, ऊपर से घरों में पानी का संकट बना हुआ है। एसडीओ शुभम मौर्या ने बताया कि बिजली आपूर्ति ठीक कराई जा रही है। संवाद
-- -- -- -- -- -- --
हड़ताल से बिजली व्यवस्था ठप, हजारों की आबादी प्रभावित
निघासन। हड़ताल का असर बुधवार को भी देखने को मिला। आंधी और बारिश के बाद कई गांवों में आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। पेड़ों के गिरने से लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। कर्मियों की गैर मौजूदगी में फॉल्ट समय पर ठीक नहीं हो सके। विद्युत उपकेंद्रों पर पर्याप्त स्टाफ न होने के कारण फीडर बंद पड़े। इससे क्षेत्र की बिजली व्यवस्था चरमरा गई। हजारों की आबादी को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली नहीं होने से जलापूर्ति भी बाधित है। निघासन डिविजन के एक्सईएन रवींद्र कुमार यादव ने बताया कि हड़ताल के चलते संकट है। सीमित टीजीटू कर्मियों को उपकेंद्र संचालन में लगाया गया है। आपूर्ति बहाल करने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने उम्मीद है कि देर शाम तक स्थिति सामान्य हो जाएगी। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -
शहर की आपूर्ति सुचारु, अलीगंज फीडर प्रभावित
गोला गोकर्णनाथ। छटनी के विरोध में संविदा, निविदा कर्मचारियों की कार्य बहिष्कार हड़ताल जारी है। संविदा कर्मचारी न होने से अधिकारी को फॉल्ट ठीक कराने में मशक्कत कर रहे हैं। वहीं उपभोक्ता गर्मी में बेहाल हैं। वहीं विकास कटियार, जगतपाल, पंकज सिंह, अब्दुल लईक, मनमोहन, विश्वदीप सहित सैकड़ों की संख्या में निविदा एवं संविदा कर्मचारी विद्युत वितरण उपखंड गोला पर पूर्ण हड़ताल का एलान करके छटनी का विरोध करते हुए अपनी मांगों को पूर्ण कराने पर अड़े हैं। गोला एसडीओ एन मनोस ने बताया कि शहर की बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी गई है। आंधी में कई स्थानों पर खंभे टूट गए हैं। सरकारी और बाहरी बाहर से बुलाए गए कर्मचारियों कार्य कराया जा रहा है। अलीगंज फीडर पर खंबे टूट गए थे, जिन्हें ठीक कराया जा रहा है। संवाद