फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Power cuts upset citizens

बिजली कटौती से शहरवासी परेशान

Fri, 10 Apr 2015 07:16 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Fri, 10 Apr 2015 07:16 PM IST
विज्ञापन
Power cuts upset citizens
जैसे-जैसे तापमान बढ़ रहा है, वैसे ही बिजली कटौती का शेड्यूल भी चरमरा रहा है। दिन हो या रहा रात घंटों आपात कटौती की जा रही है। बृहस्पतिवार की रात लगातार छह घंटे की बिजली की कटौती की गई। वहीं सुबह से शाम तक कई बार बिजली की कटौती की गई।
विज्ञापन

रोस्टर के अनुसार सुबह सात बजे से लेकर 11 बजे तक तथा रात में 11 बजे से लेकर चार बजे तक कटौती का शेड्यूल तय है, लेकिन शहर में पिछले तीन दिनों से आपात कटौती का दायरा बढ़ गया है। रात्रि में बिजली कटौती से जहां लोग सो नहीं पाए वहीं सुबह सात बजे से बिजली कटौती के कारण पेयजल की सप्लाई नहीं मिल पाई। तमाम मोहल्लों में लोगों को पानी के लिए हैंडपंपों पर लाइन लगानी पड़ी। वहीं शुक्रवार की दोपहर नई बस्ती से जुड़े जेल फीडर की बिजली सप्लाई कई घंटे तक गुल रही। जिससे कलेक्ट्रेट, कारागार, पुलिस लाइन, जिला एवं महिला अस्पताल, ऑफीसर कॉलोनी समेत कई जगहों पर लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन


48 घंटे से फुंका है ट्रांसफार्मर
बेहजम। नीमगांव रोड पर लगा ट्रांसफार्मर पिछले 48 घंटे से फुंका पड़ा है। इससे कस्बा सहित परसेहरा, उमरिया, लखहा, खिरिहा, मुकरेहटा गांवों में बिजली सप्लाई बाधित है। लोगों का कहना है कि ट्रांसफार्मर पर क्षमता से अधिक लोड होने के कारण वह बार-बार फुंकता है। इस कारण एक माह में करीब चार ट्रांसफार्मर फुंक चुके हैं। उन्होंने जल्द ही 63 की जगह 160 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। लोगों का आरोप है कि ट्रांसफार्मर बदलने के लिए उनसे सुविधा शुल्क भी लिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed