{"_id":"678cce01eb15b2b7870e0b84","slug":"power-cuts-for-seven-hours-in-different-areas-of-the-city-for-seven-days-in-lakhimpur-kheri-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: इस शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में सात दिन सात घंटे कटेगी बिजली, कटौती का नया रोस्टर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: इस शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में सात दिन सात घंटे कटेगी बिजली, कटौती का नया रोस्टर जारी
Sun, 19 Jan 2025 03:34 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 19 Jan 2025 03:34 PM IST
सार
लखीमपुर शहर में बिजली कटौती का नया रोस्टर रविवार से लागू हो गया है, जो 25 जनवरी तक रहेगा। सात दिन अलग अलग क्षेत्रों में सात घंटे बिजली कटौती की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
लखीमपुर खीरी में रीवैंप योजना के तहत होने वाले कार्यों के लिए एक बार फिर बिजली निगम ने सात दिन के लिए सात घंटे बिजली कटौती का नया रोस्टर जारी कर दिया है। रोस्टर रविवार से लागू हो गया है, जो 25 जनवरी तक रहेगा। विभागीय अफसरों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि समय रहते पानी सहित अन्य व्यवस्थाएं करा लें, ताकि कटौती के दौरान दिक्कतें न हो।
विज्ञापन
रोस्टर के अनुसार 19 जनवरी को मोहल्ला हाथीपुर, टीचर्स कॉलोनी, इस्लामनगर, सुभाषनर, कनौजिया कॉलोनी, पेट्रोल पंप, नौरंगाबाद, ईदगाह बेहजम मार्ग से शिवकॉलोनी तक, 20 जनवरी को मेला मार्ग, गोटैयाबाग, गांधीनगर, राजगढ़, रामनगर, मलेरिया ऑफिस, जोड़ी बंगला, पुराना एसपी चौराहा, ब्लॉक ऑफिस से देवकली मार्ग की आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन
21 को रामापुर, कृष्णा टॉकीज, शिवपुरी, बल्देवनगर, प्रधान चक्की, छाउछ, हिदायतनगर, आरसी सिंह अस्पताल, पंडित दीनदयाल स्कूल से भंसड़िया रेलवे क्रॉसिंग तक, 22 को इस्लामनगर, वात्सल्य जच्चा-बच्चा अस्पताल, कनौजिया कॉलोनी, ईदगाह नौरंगाबाद, हाथीपुर, टीचर्स कॉलोनी, शाहपुरा कोठी चौराहा, ब्लॉक ऑफिस से देवकली मार्ग पर सप्लाई बाधित रहेगी।
विज्ञापन
23 को उदयपुर, पुत्तीलाल आरा मशीन, गोटैयाबाग, राजगढ़, मलेरिया ऑफिस, डेलीडोज मेला मार्ग, पुराना एसपी चौराहा, बेहजम मार्ग से शिव कॉलोनी तक, 24 को बल्देवनगर, गोला मार्ग प्रधान चक्की, छाउछ, शिवपुरी, कृष्णा टॉकीज, रामापुर, हिदायत नगर आरसीसिंह अस्पताल, पंडित दीनदयाल स्कूल से भंसडिया रेलवे क्रॉसिंग तक आपूर्ति बाधित रहेगी।
25 को डीके टिंबर, वात्सल्य जच्चा-बच्चा अस्पताल, कनौजिया कॉलोनी, ईदगाह नौरंगाबाद, शहपुराकोठी चौराहा, हाथीपुर, संकटादेवी, ब्लॉक ऑफिस से देवकली मार्ग में सुबह 10 से शाम पांच बजे बिजली कटौती रहेगी।