{"_id":"6497532000a8c171220781d7","slug":"power-cut-made-us-cry-in-the-humid-summer-lakhimpur-news-c-4-1-191177-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: उमस भरी गर्मी में बिजली कटोती ने रुलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: उमस भरी गर्मी में बिजली कटोती ने रुलाया
Sun, 25 Jun 2023 02:03 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 25 Jun 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
मोहम्मदी में बिजली न मिलने से प्रदर्शन करते नाराज लोग
लखीमपुर खीरी। जिले की विद्युत आपूर्ति बेपटरी है। उमस भरी गर्मी में हो रही बिजली कटौती उपभोक्ताओं के लिए मुसीबत बन गई है। शासन के तमाम निर्देशों के बावजूद जिम्मेदार उपभोक्ताओं को रोस्टर अनुसार बिजली आपूर्ति दिलाने में नाकाम हैं। उधर, अंधाधुंध विद्युत कटौती से आक्रोशित कस्बा वासियों ने मोहम्मदी उपकेंद्र का घेराव कर नाराजगी जताई।
जिला मुख्यालय पर रहने वालों को ही रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। इससे ग्रामीण क्षेत्र में कितने घंटे बिजली आपूर्ति होगी, इसका अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। शनिवार दिन भर ट्रिपिंग के चलते आपूर्ति बेपटरी रही तो वहीं शाम को 33 केवीए लाइन में फॉल्ट होने से दो घंटे तक बिजली गुल रही है। ऐसे में लोग उमस भरी गमी से बेहाल रहे। जेई डीएस चौहान ने बताया कि 33 केवीए लाइन में तकनीकी खराबी आने के कारण आपूर्ति बाधित हुई है। शाम सात बजे के बाद आने की संभावना है।
बिजली आपूर्ति को लेकर ग्रामीणों ने घेरा उपकेंद्र
मोहम्मदी। बेपटरी बिजली व्यवस्था को लेकर आक्रोशित लोगों ने शनिवार को उपकेंद्र के कंट्रोल रूम का घेराव किया। इसकी जानकारी लगते ही पालिकाध्यक्ष संदीप मेहरोत्रा ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। शंकरपुर छावनी के लोगों ने बेइंतहा हो रही बिजली कटौती और जला ट्रांसफार्मर न बदले जाने से नाराज होकर विरोध प्रदर्शन। संदीप मेहरोत्रा के बात करने पर अधिकारियों ने तीन घंटे में आपूर्ति सही करने का आश्वासन दिया है। एसडीओ शुभम मौर्या ने बताया कि ट्रांसफार्मर फुंकने से बिजली आपूर्ति में दिक्कत आ रही है। लाइन दुरूस्त कराकर आपूर्ति सुधारी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
टेस्टिंग के चलते दो सौ गांवों की गायब रही बिजली
सिकंदराबाद। शनिवार को टेस्टिंग के चलते दो सौ गांव की बारह घंटे से बिजली गुल रही। विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत पांच फीडर बंद रहे। इनसे 200 से अधिक गांव की बिजली सप्लाई होती है। मगर, टेस्टिंग के चलते सुबह आठ बजे से देर रात तक बिजली सप्लाई बहाल नहीं हो सकी थी। इससे उमस भरी गर्मी से लोग पूरे दिन परेशान रहे। साथ ही पानी पीने तक के लिए लोगों को दिक्कत उठानी पड़ी। जेई देवेश पांडे ने बताया की उपकेंद्र में टेस्टिंग हो रही थी। इसलिए क्षेत्र के गांवों की सप्लाई बंद रही। संवाद