{"_id":"66104d29af89a9c6b00ec664","slug":"power-cut-amid-scorching-heat-left-everyone-in-distress-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-117342-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती ने किया बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती ने किया बेहाल
विज्ञापन
दोपहर को तेज धूप की वजह से एसएसबी के पास मेला रोड पसरा सन्नाटा- संवाद
लखीमपुर खीरी। गर्मी का असर दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। ऊपर से बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। दोपहर का आलम यह है कि तेज धूप की वजह से सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है।
पिछले 25 दिनों में सात से आठ डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ा है। शुक्रवार को अधिकतम 36 और न्यूनतम 21 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। सुबह धूप निकलने के पहले का मौसम तो सुहावना रहता है, लेकिन धूप निकलने के बाद गर्मी शुरू हो जाती है। सुबह नौ बजे तक धूप इस कदर तेज हो जाती है, घर से निकलना मुश्किल होता। इधर, रीवैंप योजना के तहत होने वाले कार्य के चलते कई मोहल्लों में सात से आठ घंटे की बिजली कटौती की जाती है, जिसकी वजह से उपभोक्ताओं को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
शुक्रवार को मोहल्ला मोहल्ला नई बस्ती, मीरपुर, नौरंगाबाद, द्वारिकापुरी कालोनी, निर्मल आश्रम, रौजा टोला, बेहजम रोड, हर्ष राही ढाबा के पास, गोटैयाबाग आदि में सुबह 10 से शाम तक कटौती ने उपभोक्ताओं को परेशान किया। वहीं, शनिवार को गोला रोड़, केपी बैंकेट हाल, पटेलनगर, नई बस्ती, शिवपुरी कॉलोनी, बाबमराम सर्राफ नगर, दुर्बल आश्रम, नियर रघुनाथ अस्पताल, काशीनगर, रत्तासराय में कटौती रहेगी।