{"_id":"68e020acb9c943606d8c8a1027e27dc1","slug":"power-consumer-angry-performance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली उपभोक्ता बिफरे, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली उपभोक्ता बिफरे, प्रदर्शन
संसारपुर
Updated Thu, 26 Mar 2015 06:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे के जेपी कन्या इंटर कॉलेज के निकट रखा बिजली ट्रांसफार्मर एक माह से फुंका पड़ा है लेकिन बिजली विभाग ने इसकी सुधि नहीं ली है। इस कारण नाराज उपभोक्ताओं ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
कस्बे में ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के अंतर्गत नई विद्युत लाइन खींची गई थी इसमें एक ट्रांसफार्मर पर 25 कनेक्शन का लोड स्वीकृत है। बिजली विभाग ने ट्रांसफार्मर पर क्षमता से अधिक करीब 55 कनेक्शन दे दिए। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी विद्युत उपकेंद्र बांकेगंज पर कई बार दी गई लेकिन अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया। ग्रामीणों का कहना है कि एक माह से बिजली नहीं मिली है और बिल का भुगतान करना पड़ रहा है। आक्रोशित ग्रामीणों ने शीघ्र नया ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की है। प्रदर्शन में श्यामलाल बिहारी, शिवरतन, मलखान, जेपी भार्गव, अशोक, मोशीन, पुत्तूलाल विश्वकर्मा, ओमप्रकाश, विपिन, पवन विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।