Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Potholes swallowed the roads in Nighasan area

Lakhimpur Kheri News: निघासन क्षेत्र में गड्ढों ने निगल लीं सड़कें

Sun, 19 Apr 2026 11:13 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 19 Apr 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Potholes swallowed the roads in Nighasan area
तकिया से करदाहिया जाने वाली सड़क। संवाद
निघासन। तहसील क्षेत्र में सड़कों की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि कई जगह सड़कें पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो गई हैं। हालात यह हैं कि सड़कों का अस्तित्व ही खत्म होता नजर आ रहा है और गड्ढों ने उन्हें निगल लिया है। ऐसे में आवागमन जोखिम भरा हो गया है और आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है। बरसात में यह समस्या और विकराल रूप ले लेती है, जब पानी से भरे गड्ढे दिखाई भी नहीं देते।
विज्ञापन

तहसील के तकिया पुरवा-करदहिया, सिंगहा-सिंधौना-निबौरिया, सिंगाही-नौरंगाबाद-नौबना, ढखेरवा खालसा-निघासन और सिंगाही-बचैला फार्म मार्ग समेत करीब 12 से अधिक सड़कें करीब पांच साल पहले बनी थीं, जो अब लंबे समय से खस्ताहाल हैं। इन रास्तों पर चलना राहगीरों और वाहन चालकों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि कई बार जिम्मेदार अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। खराब सड़कों के कारण स्कूली बच्चों, मरीजों और किसानों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन सेवाएं भी समय पर नहीं पहुंच पा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
मरम्मत की उठी मांग
सरजू सहकारी चीनी मिल बेलरायां के पूर्व उपाध्यक्ष व पूर्व जिला पंचायत सदस्य अमनदीप सिंह ने बताया कि नौरंगाबाद से सिंगाही जाने वाला मार्ग पूरी तरह जर्जर हो चुका है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों के कारण दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे लोगों में भय बना हुआ है। उन्होंने प्रशासन से जल्द मरम्मत कराने की मांग की। सच्चिदानंद पाण्डेय ‘सोनू’ ने ढखेरवा खालसा से निघासन जाने वाले नहर पटरी मार्ग की स्थिति पर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि कुछ हिस्सों में नई सड़क बनी है, लेकिन बाकी जगह क्षतिग्रस्त खड़ंजा, कीचड़ और गड्ढों के कारण हालात बदतर हैं।

-------------
अत्यधिक जर्जर सड़कों को कार्ययोजना में शामिल कर निर्माण कराया जाएगा। कम क्षतिग्रस्त मार्गों पर जल्द पैचिंग का काम शुरू किया जाएगा, जिसके लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।
-अरविंद यादव, जेई, लोक निर्माण विभाग

तकिया से करदाहिया जाने वाली सड़क। संवाद

तकिया से करदाहिया जाने वाली सड़क। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed