{"_id":"571d021f4f1c1bfa248b558d","slug":"pothepurwa-havoc-in-the-village-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोथेपुरवा गांव में आग का कहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोथेपुरवा गांव में आग का कहर
ब्यूरो बिजुआ।
Updated Sun, 24 Apr 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रहस्यमयी तरीके से फिर लगी बबलू के घर आग, गांव भी चपेट में
गांव के 100 से ज्यादा घर हुए राख, एक ग्रामीण बुरी तरह झुलसा
पोथेपुरवा गांव के बबलू के घर से एक बार फिर रहस्यमयी हालात में लगी आग में गांव के करीब 100 से ज्यादा घर राख हो गए। एक ग्रामीण भी बुरी तरह झुलस गया, वहीं आग की चपेट में आने से एक बाइक, डनलप जल गए। कई जानवर भी झुलसे हैं। आग लगने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
गोला तहसील के पोथेपुरवा गांव के बबलू के घर कई महीनों से अचानक आग लग जाती है, बबलू ने इस मामले में अपने घर भूत छोड़वाने का पड़ोसी पर आरोप लगाते हुए भीरा पुलिस को प्रार्थनापत्र दिया था। रविवार को ही अमर उजाला ने पोथेपुरवा के इस रहस्यमयी वारदात 'तो भीरा पुलिस पकड़ेगी भूत' शीर्षक से खबर भी प्रकाशित की। रविवार को एक बार फिर बबलू के घर के बाहर पड़े छप्पर में रहस्यमयी हालात में आग लग गई। इस बार आग पर काबू नहीं पाया जा सका, देखते ही देखते इस आधे से ज्यादा गांव राख हो गया। आग में करीब 100 से ज्यादा घर जल गए। आग अचानक इतनी तेजी से फैली कि किसी को भी अपना सामान बचाने का वक्त न मिला। लोगों ने अपने संसाधनों से आग पर काबू पाने की कोशिश की, शाम करीब 6.40 पर एंबुलेंस एवं फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। इस दौरान कुंअरपाल सिंह आग बुझाने के दौरान झुलस गया। वहीं गांव के विजेंद्र सिंह का डनलप भी जल गया। आग की खबर पाकर भीरा एसओ ब्रजराज यादव पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचेे। उधर, कई महीनों से रहस्यमय हालात में आग लगने को भूत का कारनामा बताने वाली बबलू की कहानी पर कोई विश्वास कर रहा है तो कोई इसे साजिश बता रहा है।