फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Postal service-public service mantra given to employees

Lakhimpur Kheri News: डाक सेवा-जन सेवा का कर्मियों को दिया मंत्र

Tue, 19 May 2026 11:22 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Postal service-public service mantra given to employees
सुकन्या योजना के लाभा​र्थियों के साथ उत्तर प्रदेश परिमंडल लखनऊ के मुख्य पोस्टमास्टर जनरल प्रणव
लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश परिमंडल लखनऊ के मुख्य पोस्टमास्टर जनरल प्रणव कुमार ने मंगलवार को खीरी मंडल का दौरा कर डाक सेवाओं की समीक्षा की। उन्होंने विभिन्न योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया और उत्कृष्ट कार्य करने वाले शाखा पोस्टमास्टर व सहायक शाखा पोस्टमास्टर को सम्मानित किया।
विज्ञापन

बैठक में खीरी मंडल के तहत आने वाले 30 शाखा डाकघरों की कार्यप्रणाली, उपलब्धियों और प्रगति पर चर्चा हुई। डाक जीवन बीमा, सुकन्या समृद्धि योजना, बचत बैंक सेवाएं, खाता खोलने, राजस्व अर्जन और ग्रामीण क्षेत्रों में डाक सेवाओं के विस्तार पर विशेष जोर दिया गया।
विज्ञापन

मुख्य पोस्टमास्टर जनरल ने सुकन्या समृद्धि योजना की पासबुक भी लाभार्थियों को वितरित कीं। उन्होंने कर्मचारियों से विभागीय योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने, सेवा गुणवत्ता बेहतर करने और व्यवसाय वृद्धि पर ध्यान देने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने “डाक सेवा-जन सेवा” के मंत्र के साथ पूरी निष्ठा और जनहित की भावना से कार्य करने के लिए कहा। बैठक में अधीक्षक डाकघर खीरी, उपमंडलीय अधिकारी, डाक सहायक, शाखा डाकपाल और सहायक शाखा डाकपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed