फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Post mortem report confirms death due to injuries

Lakhimpur Kheri News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोटों से मौत की पुष्टि

Sat, 20 Apr 2024 04:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2024 04:17 AM IST
विज्ञापन
Post mortem report confirms death due to injuries
लखीमपुर खीरी। मोहम्मदी क्षेत्र के ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर की मौत चोटों की वजह से हुई। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ है। इससे माना जा रहा है कि उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। हालांकि, पुलिस अब भी किसी जंगली जानवर के हमले में मौत होने की बात कह रही है, जबकि परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार की देर शाम ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर जसवंत का बृहस्पतिवार की सुबह सड़क किनारे खून से लथपथ शव बरामद हुआ था। घटना के बाद से ही परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं, लेकिन पुलिस इसे जंगली जानवर का हमला बता रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, उसके शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। इससे पुलिस की थ्योरी पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

पीलीभीत के थाना शेरामऊ उत्तरी क्षेत्र के गांव मनहरिया निवासी जसवंत मोहम्मदी के मुकुंदपुर स्थित श्री सांई ब्रिक फील्ड पर तीन महीनों से काम कर रहा था। जसवंत के पिता बहादुर सहित अन्य परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गायब फोन उठाएगा घटना से पर्दा
मृतक के भाई अरुण का कहना था कि भट्ठा मालिक ने बुधवार शाम पांच बजे से जसवंत के गायब होने की बात कही थी, जबकि सात बजे शाम को जसवंत ने घर पर फोन करके बात की। परिजनों के मौके पर पहुंचने के बाद जसवंत का मोबाइल गायब मिला। पुलिस गायब मोबाइल की लोकेशन और कॉल हिस्ट्री खंगालने में लगी हुई है।

----------
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गले पर किसी पशु के दांत के निशान लगे होने की पुष्टि हुई है, जबकि पेट पर पंजे का दबाव भी है। मोबाइल गायब है। पुलिस तलाश कर रही है। फिलहाल परिजनों से भी वार्ता करते हुए जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।
अरुण सिंह, सीओ मोहम्मदी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed