फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Post mortem report confirms bullet injury, police waiting for complaint

Lakhimpur Kheri News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली लगने की पुष्टि, पुलिस को तहरीर का इंतजार

Tue, 12 Dec 2023 11:07 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 Dec 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Post mortem report confirms bullet injury, police waiting for complaint
लखीमपुर खीरी। खीरी थाने के बिलहरी निवासी किसान पहाड़ी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली लगने से मौत की पुष्टि हुई है। गोली सीने में दाहिनी ओर लगी है। मामले में पुलिस को अब तक तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

गांव बिलहरी निवासी पहाड़ी (50) का रविवार की रात पत्नी से विवाद हो गया था। इसी बीच तमंचे से चली गोली उसके सीने में जा लगी। जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पत्नी का कहना था कि विवाद के समय पहाड़ी ने शराब पी रखी थी। गुस्से में आकर तमंचे से मुझे मारने की कोशिश की, लेकिन गोली उसे ही लग गई। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।
विज्ञापन

थाना प्रभारी हनुमंतलाल तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली लगने की पुष्टि हुई है। गोली मृतक के सीने में दाहिनी ओर लगी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट की मूल कॉपी अभी उन्हें नहीं मिली है। मृतक का एक पुत्र बाहर था। वह भी घर लौट आया है। तहरीर के बाद कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed