{"_id":"5783a3b84f1c1b1b0813d770","slug":"population-control-began-fortnight","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसंख्या नियंत्रण पखवाड़ा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसंख्या नियंत्रण पखवाड़ा शुरू
अमर उजाला ब्यूूरो-लखीमपुर खीरी।
Updated Mon, 11 Jul 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
जनसंख्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जागरूकता लाने के लिए धर्मगुरुओं का लिया जाएगा सहयोग
जिले में जनसंख्या नियंत्रण पखवाड़ा सोमवार को शुरू हुआ। पखवाड़े का समापन 24 जुलाई को धर्म गुरु सम्मेलन के साथ होगा। 15 दिवसीय इस पखवाड़े के पहले दिन निर्धारित सीएचसी पर नसबंदी कैंप लगाए गए और शहर में जगह-जगह पर जनसंख्या नियंत्रण को लेकर जागरूकता गोष्ठी की गईं।
राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के नोडल अधिकारी एवं एडिशनल सीएमओ डॉ.बीवी राम ने बताया कि विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर जागरूकता कार्यक्रम करने के साथ ही मितौली, ईसानगर, रमियाबेहड़ सहित जिला अस्पताल और महिला अस्पताल में नसबंदी कैंप लगाए गए। गोष्ठी में लोगों को अपनी बेटियों का विवाह 20 साल की उम्र के बाद ही करने के लिए प्रेरित किया गया।
15 जुलाई को महिला अस्पताल में लगेगा मेला
जनसंख्या नियंत्रण पखवाड़े के तहत 15 जुलाई को जिला महिला अस्पताल में एक मेला लगाया जाएगा। इसमें कठपुतली और जादू शो के माध्यम से महिला एवं पुरुषों को जनसंख्या नियंत्रण के उपायों की जानकारी दी जाएगी। जिससे इन उपायों को अपनाकर दंपति छोटा परिवार सुखी परिवार के प्रति जागरूक हो सकें।
विज्ञापन
24 जुलाई को होगा धर्म गुरु सम्मेलन
डॉ.बीवी राम ने बताया कि जनसंख्या नियंत्रण पखवाड़े के अंतिम दिन 24 जुलाई को एएनएम ट्रेनिंग सेंटर पर धर्म गुरु सम्मेलन होगा। इसमें विभिन्न धर्मों के गुरुओं को बुलाया जाएगा। जिससे वे अपने अपने समुदाय के लोगों को परिवार नियोजन के साधनों का प्रयोग करने के लिए जागरूक करें।
शहर में हुई जागरूकता गोष्ठी
राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के जिला सामुदायिक प्रक्रिया प्रबंधक हरिकीरत सिंह के नेतृत्व में शहर में सदर चौराहा, रेलवे स्टेशन एवं रोडवेज बसअड्डा रोड पर गोष्ठी हुईं। गोष्ठी में पुरुषों को जनसंख्या नियंत्रण के लिए नसबंदी कराने के प्रति जागरूक किया गया और इसके प्रति फैली भ्रांतियों को दूर किया गया। इस मौके पर एनआरएचएम के जिला एकांउट मैनेजर सतपाल सिंह सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
निगरानी के लिए नामित हुए अधिकारी
एडिशनल सीएमओ डॉ.बीवीराम ने बताया कि इस पखवाड़े में सीएचसी और पीएचसी पर नसबंदी कैंप लगाए जा रहे हैं, जिनकी निगरानी के लिए कोर टीम बनाई गई है। मनीष बिसारिया को मोहम्मदी, पसगवां, मितौली, हरकीरत सिंह को कुंभी, फूलबेहड़, राजीव पांडे को फरधान और नकहा, डॉ.मूसद सालिम को रमियाबेहड़, निघासन, हेमेंद्र चौबे को फूलबेहड़, बेहजम तथा डॉ.अमिता को बांकेगंज ब्लाक की सीएचसी एवं पीएचसी की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।
बांकेगंज। विश्व जनसंख्या दिवस पर कस्बा स्थित सीएचसी में जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा मनाया गया। इस मौके पर आशा वर्कर्स ने रैली निकाली। डॉ राजेश बहादुर, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी हरिपाल तिवारी और बीसीपीएम इति श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में आशा वर्कर्स ने जनसंख्या स्थिरता का संदेश दिया। इस मौके पर आशा वर्कर्स नंदनी, नेहा शुक्ला, राजकुमारी, शाहीन, शकुंतना, ज्योति तिवारी, संध्या शुक्ला सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
मोहम्मदी। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विश्व जनसंख्या नियंत्रण दिवस मनाया गया। जिसमें जनसंख्या नियंत्रण के उपाय तथा परिवार नियोजन की जानकारी दी गई। इस मौके पर सीएचसी अधीक्षक डॉ सुरेंद्र कुमार, रूबीना जैदी, विनोद कुमार सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
पलियाकलां। विश्व जनसंख्या दिवस पर गुरुकुल एकेडमी के छात्रों ने एक रैली निकाली और इसमें लोगों को जागरूक किया। बताया कि जनसंख्या वृद्धि सभी के लिए खतरनाक है, इस पर अंकुश लगाने की मांग की गई।
रैली जनसंख्या घटाओ पेड़ लगाओ अभियान के तहत स्कूल के छात्र चंद्रकांत मिश्रा के नेतृत्व में निकाली गई। रैली स्कूल से होते हुए सीओ कार्यालय पहुंची और फिर यहां से स्कूल जाकर समाप्त हो गई।