फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Poor law and order broke

लचर कानून व्यवस्था पर भड़के

Wed, 20 Jan 2016 05:32 PM IST
पलियाकलां।
पलियाकलां। Updated Wed, 20 Jan 2016 05:32 PM IST
विज्ञापन
Poor law and order broke
भाकपा माले ने जिले में लचर कानून व्यवस्था और अन्य कई समस्याओं को लेकर तहसील परिसर में धरना दिया। इस मौके पर माले पदाधिकारियों ने कहा कि आम आदमी परेशान है और कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। इसके बाद उन्होंने डीएम को ज्ञापन भी भेजा।
विज्ञापन

भाकपा माले की केंद्रीय कमेटी सदस्य कृष्णा अधिकारी के नेतृत्व में माले सदस्यों ने तहसील परिसर में धरना दिया। कृष्णा अधिकारी ने कहा कि केंद्र की कारपोरेट नीति और प्रदेश सरकार के खिलाफ ये धरना दिया जा रहा है। मोदी सरकार में दलितों, अल्पसंख्यकों और बुद्धिजीवियों को जीने और अभिव्यक्ति का अधिकार नहीं है। उत्तर प्रदेश में अपराधी और पुलिस गठजोड़ चल रहा है। खैरीगढ़ में तीन बहनों का अपरहण और फिरौती देकर छूटना ये साबित करता है। कहा कि केंद्र सरकार ने कारपोरेट के लिए खजाना खोल दिया है और गरीब मारा जा रहा है। यूपी में भी गरीबों का हाल बुरा है। किसानों के नाम पर वोट लेने वाले आज उनको ही ठग रहे हैं। किसान महासभा के प्रदेश कमेटी सदस्य कमलेश राय ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार किसान मजदूर विरोधी है और अपराधियों को पुलिस के जरिए संरक्षण देती है। धरने को खेत मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष  रामकिशुन, ममता, रंगीलाल, रामसेवक, गजेंद्र, तूफानी, शंकर आदि ने भी संबोधित किया। इसके बाद एक छह सूत्री मांग पत्र डीएम को भेजा गया। जिसमें खैरीगढ़ अपहरणकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी, गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ाने, सभी परिवारों के जॉब कार्ड, राशनकार्ड बनवाने, जंगल किनारे बसे लोगों के अधिकारों की गारंटी, घोला में बेनामी पट्टे जो हाईकोर्ट स्टे से चल रहे हैं उन्हें खारिज कराकर जमीन वितरण करने, बाढ़ प्रभावित और सूखे का सही ढंग से सर्वे कराने आदि मांग की गई हैं। चेतावनी दी गई है कि मांग पूरी न हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed