फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Poor farmers getting crushed in the political multiplication of sugarcane

गन्ने के सियासी गुणा-भाग में पिस रहे गरीब किसान

Sat, 11 Dec 2021 12:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Poor farmers getting crushed in the political multiplication of sugarcane
गोला चीनी मिल में प्रदर्शन करते किसान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
किसानों को कोल्हू और क्रशर पर औने-पौने दामों में बेचना पड़ रहा गन्ना
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। चीनी मिलों में पेराई सत्र प्रारंभ हुए करीब एक माह बीतने को है, लेकिन बजाज ग्रुप की गोला व पलिया मिलें अब तक नहीं चल पाई हैं। इससे छोटे और जरूरतमंद किसानों को मजबूरी में कोल्हू व क्रशर पर अपना गन्ना औने-पौने दामों पर बेचना पड़ रहा है। भाकियू (अंबावता गुट) ने शुक्रवार को इस संबंध में डीएम को ज्ञापन देकर बकाया गन्ना मूल्य भुगतान दिलाने के साथ ही बंद चीनी मिलों को शीघ्र चालू कराने की मांग की है।
गोला चीनी मिल के चालू होने के बाद तीन दिसंबर 2021 को प्रदर्शनकारी किसान संगठनों ने बंद का दिया था, जिससे ट्रॉलियों, बैलगाड़ियों में लदा गन्ना मिल यार्ड की लाइनों में सूख रहा है। वहीं पर्चियां आने के बाद जिन किसानों ने खेतों में गन्ना छीला था, वह भी तौल बंद होने के कारण खेत में पड़ा सूख रहा है। इस समय पेड़ी गन्ना की आपूर्ति की जाती है, जिसकी आपूर्ति के बाद ही रबी फसलों की बुवाई हो सकेगी।
विज्ञापन

भाकियू अंबावता गुट के जिलाध्यक्ष महादेव प्रसाद वर्मा ने बताया है कि बंद चीनी मिल के कारण बकाया भुगतान से कहीं अधिक आर्थिक क्षति वर्तमान में गन्ना आपूर्ति न होने से हो रही है, जिसकी भरपाई विशेष तौर पर गरीब किसानों के लिए असंभव है। उन्होंने कहा है कि ऐच्छिक किसानों की भावना पर बंद चीनी मिल को अतिशीघ्र चालू कराया जाए, जिससे गन्ना किसानों को आर्थिक नुकसान से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। चीनी मिल में पेराई बंद किए जाने से सबसे ज्यादा नुकसान छोटे गरीब किसानों को हो रहा है, जो मिल को गन्ना आपूर्ति नहीं कर पा रहे हैं। इससे गेेहूं की बुवाई भी प्रभावित हो रही है, जबकि बुवाई का पीक समय चल रहा है। कुछ बड़े किसानों को छोड़कर ज्यादातर छोटे किसान चीनी मिल को चालू करने की मांग कर रहे हैं, जिसके लिए प्रतिदिन किसानों के फोन आ रहे हैं।
- ब्रजेश कुमार पटेल, जिला गन्ना अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed