फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Pollution is poisonous Ull river water

प्रदूषण से जहरीला हुआ उल्ल नदी का पानी

Fri, 29 Apr 2016 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
ब्यूरो/अमर उजाला, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 29 Apr 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
 Pollution is poisonous Ull river water
प्रदूषण
प्रदूषण से जहरीला हुआ 
विज्ञापन

उल्ल नदी का पानी 
जंगल की लाइफ लाइन कही जाती है यह नदी
पानी जहरीला होने से जैव विविधता पर पड़ रहा प्रभाव

जंगल की लाइफ लाइन कही जाने वाली उल्ल नदी का पानी प्रदूषण के कारण जहरीला हो चला है। शहर के पास से होकर बहने वाली उल्ल नदी का बड़ा हिस्सा जंगल से होकर बहता है। शहर के कूड़े और गंदे पानी के साथ औद्योगिक कचरे से पटती जा रही इस नदी का पानी जानवरों के भी पीने लायक नहीं बचा है। पानी के दूषित होने से नदी और आस-पास की जैव विविधता भी बुरी तरह प्रभावित हो रही है।
नदी, पीलीभीत जिले से निकलकर दक्षिण खीरी वन प्रभाग के बीच से गुजरकर गोला होते हुए लखीमपुर के उत्तर दिशा से निकलकर सीतापुर जिले में जाकर शारदा नदी से मिलती है। जिले में इस नदी की लंबाई करीब 95 किलोमीटर है। नदी दक्षिण खीरी वन प्रभाग के भीरा और मैलानी रेंज के घने जंगलों से होकर गुजरती है। कभी पानी न सूखने के कारण इसे जंगल की लाइफ लाइन कहा जाता है। जंगल में नदी की स्थिति बेहतर स्थिति में है। 
विज्ञापन

--
शहर के पास नाले में तब्दील हो रही उल्ल नदी 
शहर में आबादी के निकट से होकर बहने वाले उल्ल नदी पूरी तरह गंदे नाले में तब्दील हो चुकी है। शहर का पूरा कूड़ा कचरा और गंदा पानी उल्ल नदी में आकर गिरता है। नदी का यह हिस्सा कचरे से पट गया है। पास के एक चीनी मिल का औद्योगिक कचरा भी इसी नदी में गिरता है। इस कचरे के साथ चीनी साफ करने के लिए जो हानिकारक रसायन इस्तेमाल होता है वह भी औद्योगिक कचरे के साथ नदी के पानी में आ रहा है। डिटर्जेंट का रसायन भी नदी के पानी को प्रदूषित कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
नष्ट हो रही उल्ल नदी की जैव विविधता  
जानेमाने पर्यावरणविद और राज्य वन्यजीव सलाहकार परिषद के पूर्व सदस्य डॉ. वीपी सिंह का कहना है कि प्रदूषण के कारण उल्ल नदी का पानी जहरीला हो रहा है। इससे नदी की जैव विविधता बुरी तरह प्रभावित हो रही है। इस नदी में विभिन्न प्रजातियों की मछलियां काफी संख्या में थीं। इससे यहां जलीय पक्षियों की बहुतायत भी थी। पानी जहरीला हुआ तो नदी से मछलियां ही गायब हो गईं। इससे जलीय परिंदों की संख्या में भी कमी आई है। 
--
जंगल में भी सूख रही उल्ल नदी
शारदा नदी में हर साल आने वाली बाढ़ से जंगल से गुजरने वाली उल्ल नदी में सिल्ट जमा हो गई है। नदी उथली हो जाने से उल्ल नदी में भी पानी कम हो गया है। इससे जंगल में भी पानी का संकट पैदा हो गया है। अपनी प्यास बुझाने के लिए जंगली जानवरों को जंगल के बाहर भटकना पड़ रहा है। 

--
कभी नहीं हुई उल्ल नदी के पानी की जांच
चार साल पहले उल्ल नदी का पानी पीने से कई भैंसे मर गई थीं। इसके बावजूद प्रदूषण विभाग ने कभी उल्ल नदी के पानी की गुणवत्ता की जांच नहीं की। इस नदी को बचाने को न प्रदूषण विभाग सामने आया न प्रशासन। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed