{"_id":"5812070a4f1c1b6c1ebc1b74","slug":"pollution-free-diwali-celebrations-resolved","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदूषणमुक्त दिवाली मनाने का संकल्प लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदूषणमुक्त दिवाली मनाने का संकल्प लिया
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Thu, 27 Oct 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
diwali
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छुट्टियां शुरू होने से पहले स्कूलों में मनाई दिवाली
अवकाश के पहले शहर के विभिन्न विद्यालयों में दिवाली महोत्सव के आयोजन किए गए। छात्राओं ने रंगोली बनाई, दीप जलाए और चाइनीज आइटमों का बहिष्कार करने तथा ईको फ्रेंडली दिवाली मनाने का सामूहिक संकल्प लिया।
भगवानदीन आर्यकन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पर्यावरण मैत्री क्लब, सभी शिक्षिकाओं और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने छात्राओं के साथ प्रदूषण रहित दिवाली मनाने का संकल्प लिया। प्राचार्य डॉ. निरुपमा अशोक ने पटाखों का बहिष्कार कर उत्सवों और पर्वों पर स्वदेशी साधनों का उपयोग करने का संकल्प लिया। बीए प्रथम वर्ष की फरीदा बेगम ने 101 दीये जलाकर सौहार्द का परिचय दिया। इस मौके पर डॉ. अन्नपूर्णा गुप्ता, डॉ. पुष्पा मलिक, डॉ. वीना रानी गुप्ता, डॉ. गीता शुक्ला, डॉ. शशि प्रभा बाजपेयी, डॉ. सुशीला सिंह, डॉ. सुरचना त्रिवेदी, अर्चना सिंह मौजूद रहीं। संचालन पुष्पा मलिक ने किया।
सनातन धर्म सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. शिप्रा बाजपेयी ने सभी छात्राओं को चाइनीज उत्पादों के बहिष्कार और प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
चंद्रशेखर आजाद डिग्री कॉलेज रामापुर में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने आकर्षक रंगोली बनाई। राशि, दामिनी, शिखा, प्रियंका, बीनू कटियार की बनाई गई रंगोली को प्रथम पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम आयोजक श्वेता सिंह और सहयोगी राजेश वर्मा रहे। इस मौके पर सुनीत माथुर, डिंपल वर्मा, नीतू पुरवार, मधु बाजपेयी, केके मिश्रा आदि मौजूद रहे।
गोमती इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों और शिक्षकों ने प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिका सदस्य आशा सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। इस मौके पर 200 से अधिक बच्चों को गमले सहित पौधे उपहार के रूप में दिए गए। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्य शैल सिंह, शुभ्रा समेत एकेडमी के पदाधिकारी मौजूद रहे।